Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एमजीएम में कृतज्ञता सम्मान समारोह संपन्न

बोकारो। कर्मचारी समाज व राष्ट्र के विकास की नींव हैं। उनके बिना विद्यालय का विकास असंभव है। उनके परिश्रम व सहयोग से विद्यालय में शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार होता है। यह भाव व्यक्त करते हुए एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षा अधिकारी फादर डा रेजी सी वर्गीस और स्कूल के प्राचार्य डा.जोशी वर्गीस ने दीप प्रज्जवलित कर स्कूल के सेवा क्लब  की ओर से आयोजित कृतज्ञता समर्पणम् सम्मान समारोह का उदघाटन किया। एम जी एम विद्यालय समूह के शिक्षा अधिकारी फादर रेजी सी वर्गीस व स्कूल के प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने दीप प्रज्ज्वलित से शुरू हुए इस कार्यक्रम में शिक्षा अधिकारी फादर रेजी सी वर्गीस ने अपने संबोधन में कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता भाव का बोध कराया। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के सभी कर्मचारियों के निःस्वार्थ सेवा भावना के पीछे  छिपी मौन शक्ति की सराहना एवं उनका सम्मान करना है। किसी भी स्कूल के  कर्मचारी के श्रम की गरिमा पर बल देते हुए स्मरण कराया कि सच्ची मानवता हर व्यक्ति और हर कार्य के प्रति हमारे सम्मान में झलकती है। क्लब की प्रभारी शिक्षिका नीलांजना चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा से विद्यालय की आत्मा जीवित रहती है। विद्यार्थियों ने समूह गान प्रस्तुत किया। कृतज्ञता को नमन नामक भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से कर्मचारियों की अथक सेवा और मौन तपस्या को खूबसूरती से दर्शाया गया। अंत में स्कूल के सभी कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्रा साक्षी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर उपप्राचार्या राखी बनर्जी, शैक्षणिक निदेशक जॉर्ज जोसफ, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *