
उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। बोकारो में आयेाजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों ने अपनी कामयाबी का झंडा लहराकर स्कूल का नाम भी रोशन किया है। ऐसे होनहार विद्याथियों के सम्मान में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने स्कूल के विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर प्रसन्नता जाहिर की है और उन्हें अपनी इस सफलतम यात्रा को पूरे दम खम से जारी रखने के लिए प्रेरित भी किया है। यह युवा उत्सव रामरुद्र सीएम उत्कृष्ट विद्यालय चास में आयोजित किया गया था। जिला स्तरीय युवा उत्सव में एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं की दीक्षा रानी ने पहला स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में कक्षा बारहवीं की छात्रा मेघा चौधरी अव्वल रहीं। समूह नृत्य में अनुष्का केसरी, आकांक्षा, उन्नति दास, जाह्नवी, समृद्धि व प्राची की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नुक्कड् नाटम में मो.अयान अजहर, मृणाल विनायक झा, सनीक्षा सिंह, वंदिता श्रेया, अनन्या दुबे, श्रेया मिश्रा, भूमि गुप्ता, सत्यम कुमार, दिव्यांशु कुमार व अक्षत परमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने कहा कि समग्र प्रभारी बिंसी मधुर के साथ चित्रकला प्रभारी मिताली वोरा, कविता लेखन प्रभारी लव कुमार, समूह लोक गायक प्रभारी अश्विनी कुमार, समूह नृत्य प्रभारी पूर्णिमा बाग व नुक्कड़ नाटक प्रभारी कंचन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी 17 नवंबर को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बोकारो जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस, उप प्राचार्य राखी बनर्जी, हेड मिस्ट्रेस सपना जोशी ने विजेता प्रतिभागियों व शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


