Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गम्हरिया थाना में ही दिखी पुलिस की दरिन्दगी, महिला की इज्जत हुई तार तार, सिपाही गिरफतार, इंस्पेक्टर समेत चार सस्पेंड

उड़ान न्यूज ब्यूरो
सरायकेला। वह आयी थी सुरक्षा मांगने, थाना में उसे सुरक्षित रखने के लिए कमरा दिया गया, कमरे में वह थी तभी देर रात में एक सिपाही आया। उसने उसकी इज्जत तार तार कर दी। वह चिल्लाती रही पर किसी ने थाने में उसकी मदद नहीं की। फिर उसने उसी कमरे में रखे चाकू से अपना बचाव कारने का प्रयास किया। बचाव में लगी महिला के चाकू से दरिन्दा पुलिसकर्मी की अंगुली कट गयी। सुबह होने पर रात की स्याह घटना पर पर्दा डालने और पुलिस की इस दरिन्दगी की घटना को दफन कर देने का उपाय किया गया। पीड़ित महिला को दरिन्दा बने पुलिसकर्मी से एक दूसरे पुलिसकर्मी ने आठ सौ रूपये दिलवाए और मामला को शांत करने का प्रयास करते हुए पीड़िता को एक आटो पर बैठाकर स्टेशन भेज दिया। महिला घर पहुंची उसने अपने पति को सब कुछ बताया और फिर मामला एक बार फिर से थाना पहुंचा और गरमा गया, गहरा गया।

फिर तो बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा। सुरक्षा मंगाने आयी महिला की इज्जत लूट जाने की यह घटना झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना के अंदर की है। इस मामले के गरम होने और गहराने के बाद इसे पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने गंभीरता से लिया। मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम बनायी गयी और इसका नेतृत्व डीएसपी अनुभव भारद्वाज को सौंपा गया। उन्होंने अपनी जांच शुरू कर दी है। इस बीच आरोपी पुलिसकर्मी जो थाना का वायरलैस आपरेटर नीरज लकड़ा है को गिरफतार कर लिया गया है और थाना के थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक संजय प्रसाद, सब इंस्पेक्टर मनोज साहू, अनिरूद्ध सिंह व आरक्षी संतोष राय को निलंबित कर दिया गया है। उस कमरे को भी सील कर दिया गया है, जहां उक्त घटना होने की बात सामने आयी है। यह घटना 29 अक्टूबर की है। सुरक्षा की गुहार लगाने वाली महिला हाट बाजार से अपने पति के साथ लौट रही थी। उसने अपने पति के साथ मारपीट व घरेलू विवाद की आशंका जताते हुए पुुलिस की मदद ली थी। उसे रात हो जाने की वजह से थाना में ही रोक लिया गया। उसे थाना में एक कमरा दे दिया गया। इसी कमरे में उसकी इज्जत तार तार कर दी गयी और यह घिनौनी हरकत किसी अन्य ने नहीं बल्कि एक पुलिसकर्मी ने ही कर दी और मदद मांगने के लिए चिल्लाने पर उसकी किसी ने मदद नहीं की। उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप ड्यूटी पर तैनात वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा पर लगा है और उसे गिरफतार कर लिया गया है। मामले का दबाने की कोशिश नाकाम रही है और इस वारदात ने सबसे अधिक चर्चा बटोर ली है। थाना परिसर में किसी महिला के साथ किसी पुलिसकर्र्मी द्वारा की गयी ऐसी हरकत ने झारखंड पुलिस को शर्मसार किया है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai