उड़ान लाइव
पंजाब। जलपाईगुड़ी के लिए चली कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डब्बे आग की चपेट में आकर बुरी तरह से जलकर खाक हो गए। कर्मभूमि एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बन गई,जब यह पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा के पास बसंतपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी। चलती गाड़ी में आग लगी और फिर धुएं से पूरा इलाका भर गया। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची हुई है। जो जानकारी मिली है की शार्ट सर्किट से आग लगी है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस आग की वजह से दहशत का माहौल बन गया है। उस मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है, और कई गाड़ियों को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है। बर्निंग ट्रेन के चार डब्बे बुरी तरह खाक हो गए हैं।
