Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा नेता ने दिया ज्ञापन, पाया आश्वासन

बोकारो। सामान्य वर्ग के आर्थिक तौर लोगों के लिए ई.डब्लू.एस प्रमाण पत्र बनाने में  अपनायी जा रही पेचिदगियों और अंचल अधिकारी की कार्यशैली को लकेर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने चास के अनुमंडलाधिकारी प्रांजल डांढा को ज्ञापन सौंपा और इस काम में आनेवाली समस्या से उन्हें अवगत कराया। कुमार अमित ने अनुमंडलाधिकारी को बताया कि चास के वर्तमान अंचलाधिकारी ने जब से पदभार ग्रहण किया है तब से उनके द्वारा ई.डब्लू.एस प्रमाण पत्र निर्गत करने के नाम पर अनावश्यक कागजातों की मांग कर आमलोगो को परेशान किया जा रहा है। जबकि पूर्व के अंचलाधिकारियों के द्वारा आय और आवासीय प्रमाण पत्र के आधार पर हीं इस प्रमाण पत्र को निर्गत किया जाता था। वर्तमान में भी बोकारो जिला के अन्य अंचलों में इन्हीं कागजातों के आधार ई.डब्लू.एस प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है। केवल चास अंचलाधिकारी हीं इस सम्बन्ध में पूर्व से जारी नियमावली को दरकिनार कर लोगों को परेशान कर रहे हैं। कुमार अमित ने अनुमंडलाधिकारी को और बताया कि इस संबंध में चास अंचलाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के निर्देशों को भी मानने से इंकार किया जा रहा है जो कि चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके अलावा भाजपा नेता ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापित ग्रामीणों के आवासीय, आय, जाति प्रमाण पत्र निर्गत न किए जाने को लेकर भी चास अनुमंडलाधिकारी से गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने अपनी जमीन देकर बोकारो को बसाया वे आज प्रशासन के द्वारा इन कागजातों के न बनने से पहचान के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से भी बंचित हो रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। चास अनुमंडलाधिकारी प्रांजल डांढा ने इन मांगों पर यथाशीघ्र कारवाई यथोचित करने का भरोसा दिया है।

 

 

 

 

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *