




बोकारो। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक समारोह में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मुस्कान अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर के प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अस्पताल के निदेशक मंडली ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर तिरंगे को सलामी दी गई, राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गाया गया,। इस मौके पर देश की आजादी के वीर योद्धाओं को उनकी कुर्बानी के लिए याद किया गया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई । समाज सेविका श्रीमती रीता मुंशी,सईदा अनवर,कौशर जहां एवं छून्नू श्रीवास्तव द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच मिठाइयां व फल वितरित किए गए। इस तरह से इस राष्ट्रीय पर्व को पूरी राष्ट्रीय भक्ति के साथ हर्षाेल्लास से मनाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने इस पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी और देश के नव निर्माण का संकल्प लिया गया।
