

उड़ान लाईव ब्यूरो
बोकारो/ जैनामोड़। जैनामोड़ के फोर लेन में चल रहे एक अवैध डीजल पेट्रोल गोदाम में आग की विकराल लपटों ने यह रहस्य सार्वजनिक कर दिया कि यहंा लंबे समय से पेट्रोल डीजल का अवैध गोदाम चल रहा था। हर रोज पेट्रोल डीजल लेकर गंतव्य के लिए चले पेेट्रोलियम प्रोडक्ट लदे टैंकर यहां गोदाम में अंदर घुसते थे। थोड़ी देर तक वहो रूकने के बाद निकल कर फोरलेन से वे आगे बढ़ जाते थे। ऐसे कई और गोदाम फोर लेन के अलावा सेक्टर बारह बालीडीह और जैनामोड़ में ही चल रहे हैं। वहां भी पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर गंतव्य के लिए चली गाड़ियां आकर रूकती हैं और रहस्यमय तरीके से गोदाम के अंदर जाकर थोड़ी देर सुस्ताती हैं और फिर खेलापानी करने के बाद आगे के लिए चल पड़ती हैं। यह खेलापानी क्या है अब उसेे बताने की जरूरत नहीं रह जाती क्योंकि आग की विकराल लपटों ने उसकी असलियत उजागर कर दी है। मामले को समझने के लिए दिमाग पर जोर डालने की तिनक भी जरूरत नहीं। साफ साफ समझ लीजिए मामला अवैध गोदाम और वहां से अवैध डीजल,पेट्रोल व एथानॉल के अवैध कारोबार का है। यह डिपों खुलेआम फोरलेन के बगल में संचालित हो रहा था। यहां रहनेवाले, उस गोदाम से लाभान्वित होनेवाले और सफेदपोश हर लोग गोदाम की असलियत जानते थे। कुछ मजबूरी में या कुछ लोग लाभन्वित होने के कारण उस गोदाम से अनजान बने हुए थे। केवल पुलिस ही थी कि उसे इस गोदाम की कोई जानकारी नहीं थी। उसे इसकी भी जानकारी नहीं थी कि वहां हर रोज डीजल पेट्रोल के टैंकर रहस्यमय तरीके से आकर अंदर घुसते हैं और अंदर मे ंथोड़ी देर रूककर फिर अपनी राह पकड़ लेते हैं। बहरहाल आज आग लगी और गोदाम के प्रति सबकी बेखबरी सामने आ गयी और इसकी के साथ यह भी कि यहां गोदाम खोलकर हर रोज हजारों लीटर डीजल पेट्रोल का अवैध करोबार किया जा रहा था और इसकी रोकथाम करनेवाली एजेंसी बेचारी बनी हुई थी क्योंकि उसकी आंखों में धूल झोक कर यह काम किया जा रहा था। वह बिलकुल अनजान बनी हुई थी। उसके अनजान रहने की बात समझ में नहीं आ रही। दरअसल जो जानकारी मिल रही ह ैवह यह है कि पेट्रोलियम प्रोडक्ट लादकर इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के टैंकर यहां आकर तेल निकालते हैं और उस भंडार को पूरा करने के लिए यहां से मिलावटी एथानॉल मिलाते हैं और इस तरह से मिलावटी तेल का खेल लंबे समय से इस गोदाम से चल रहा था। अजा अचानक आग ने इस खेल को जानने का मौका सबको दिया और पुलिस को भी यह जानकारी लग गयी कि यहां खेला हो रहा था। फोरलेन जैसे व्यस्त मार्ग पर ऐसा होना और खुलेआम हो रहे इस तरह के अवैध खेल की भनक जिम्मेवार लोगों को नहीं होना बता रहा है कि कुछ ना कुछ इफ बट है।
बहरहाल आग की विकराल लपटें अग्निशमन ने नियंत्रित कर दी है। लेकिन सवाल बना हुआ है आखिरकार खुलेआम हो रहा यह धंधा पुलिस को क्यों नहीे दिख रही थी। नंेता जो हर नाजायज काम पर अपनी आवाज बुलंद करते हैं, उनकी आवाज दबी कैसे रह गयी। क्या सचमुच उन्हें नहीं दिखा या कुछ और कारण है।


वैसे बता दें कि बोकारो जिले के कई स्थानों पर अवैध पेट्रोलियम गोदाम का संचालन हो रहा है। कुछ समय पहले बड़ी मात्रा में चास की एसडीएम ने छापा मारकर अवैध पेट्रोलियम प्रोडक्ट को सेक्टर बारह और अन्य स्थानों में पकड़ा था। अभी मई महीने की 14 तारीख को ऐसी ही भयवाह आग सेक्टर बारह के ऐसे गोदाम में लगी थी। कुछ समय तक मामला गरम रहा फिर धंधे ने अपनी लय पकड़ ली। प्रशासन को शायद ऐसे धंधा पर पूरी तरह से नियंत्रण के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार है,ऐसा कहनेवाले कह रहे हैं।
