

उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। शरीफ के हाथ में बोकारो की नगर महिला थाना की पुलिस ने हथकड़ी डाल दी। आप जरूर सोंच रहे होंगे कि शरीफ है तो शराफत दिखाई होगी और ऐसा किया तो कौन सा अपराध कर दिया कि जुर्म की केटेगरी में मानकर पुलिस ने उसे गिरफतार कर लिया। आप ऐसा विचार बना रहे होंगे। स्वाभाविक भी है कि क्या शराफत और शरीफ होना गुनाह है, यह सोंचना आपका लाजिमी भी है। लेकिन ठहरिए आप ऐसा विचार बना रहे हैं तो रूक ही जाईये। आप जिस शराफत या शरीफ की कल्पना कर रहे हैं तो आप बिलकुल गलत हैं।

जिस शख्स के हाथ में हथकड़ी डाली गयी है, वह केवल नाम का ही शरीफ है। उसने जो काम किया है, वह काफी घिनौना है और उसका खुला घूमना कानून के हिसाब से बिलकुल ही उचित नहीे था। इसलिए बोकारो की नगर थाना की पुलिस ने उसे विधिवत गिरफतार किया। हाथ में हथकड़ी डाली और फिर भेज दिया उसके अपराध के लिए उसके यथोचित ठिकाने चास जेल। मामला एक महिला के यौन शोषण का है। नाम का शरीफ केवल नाम का ही शरीफ पाया गया। उसने एक महिला से शादी का वायदा किया और भरोसा जीतकर उसके साथ अपनी मन का किया। फिर उसने नकार दिया। शरीफ की हकीकत जब सामने आयी तो महिला ने नगर महिला थाना का दरवाजा खटखटाया। अपनी शिकायत दर्ज करायी और इसी के साथ जब शरीफ की हैवानियत सामने आ गयी तो पुलिस ने अपना एक्शन तेज करते हुए शरीफ को जेल भेज दिया।


