Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो के कोआपरेटीव कालोनी में मां बेटे की लाश मिलने से सनसनी

बोकारो। बोकारो के सबसे पाश इलाका कोऑपरेटिव कॉलोनी के एक प्लॉट से मां बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई है और पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। कोआपरेटीव कालोनी के प्लंाट संख्या 67 में यह घटना हुई है और इस मामले में पुलिस ने दोनों मुतकों के शवों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में पुलिस लगी हुई है। तेज दुर्गन्ध उठने की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस प्लॉट के बाथरूम में मां का शव मिला है जो बुरी तरह से डिकंपोज हो चुका है। उस शव से दुर्गंध फैल रहा था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने जांच करने में ऊपरी मंजिल पर बेटे नितेश का भी शव पाया है। मां बेटे की लाश से सनसनी तो फैली है। पुलिस भी अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि दोनों की मौत की वजह क्या है। फिलहाल मां बेटे की मौत संदिग्ध बनी हुई है और पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने की बजाय अभी तरह-तरह की संभावनाओं पर गौर कर रही है। बोकारो के सिटी डीएसपी राजीव रंजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। सिटी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है जांच की जा रही है। बोकारो का कोऑपरेटिव कॉलोनी काफी पोश इलाका माना जाता है और यहां मां बेटे की लाश किसी प्लॉट में इस तरह से मिलने पर चर्चा भी तेज हो गई है और सनसनी भी फैल रही है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai