Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एमजीएम स्कूल में शास्त्रीय गायन से विद्यार्थियों ने बांधा समां

एमजीएम स्कूल में शास्त्रीय गायन से विद्यार्थियों ने बांधा समांराग रंग


बोकारो। एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित राग रंग–शास्त्रीय राग संगीत समारोह मैं विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का जहां परिचय दिया वहीं समा बांध दिया। प्राचार्य फादर डा. जोशी वर्गीज ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत देश की प्राचीन संस्कृति का मुख्य आधार है। यह मन को शांति देता है। साथ ही तनाव कम करता है। यह हमारी प्राचीन वैदिक परंपरा व संस्कृति से जोड़ता है। इसमें राग, ताल व स्वर का ज्ञान जरूरी है। यह शब्द प्रधान न होकर ध्वनि व सुर प्रधान होता है। उसी उत्पत्ति प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा से हुई है। यह हमारी प्राचीन संस्कृति, इतिहास व परंपरा को जीवंत रखता है। विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत में पारंगत होना चाहिए। राग रंग का सफल आयोजन विद्यालय की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखने, प्रस्तुत करने व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह कार्यक्रम बैगलेस डे की पहल के अंतर्गत हुआ। शास्त्रीय गायन से विद्यार्थियों ने समां बांध दिया। विद्यार्थियों को अपनी संगीत प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राग आधारित शास्त्रीय संगीत की गहराई और महत्त्व को समझने का सार्थक अवसर मिला। शोभित ठाकुर, युवराज करोटिया, माहिका, अंश कुमार व एरॉन जोशी ने राग भूपाली, आराध्या गोस्वामी ने राग बागेश्री, श्रद्धा सोनी ने राग भैरव, साक्षी ने राग बिहाग, दिशा राज ने राग यमन व आकाश कुमार ने राग भीमपलासी की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। तबले पर अर्पण गिरि ने संगति की। कार्यक्रम का संचालन तन्मय व रेनिन जॉर्ज ने किया। समारोह का समापन संगीत शिक्षक अश्विनी कुमार के राग दरबारी की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुई।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai