Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो पुलिस अपने काम के लिए थपथपा रही अपनी पीठ

अजय अश्क
बोकारो। जनता के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए बोकारो पुलिस ने अगस्त माह के दौरान बेहतर काम करने का रिर्काड बनाया और अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक की मासिक अपराध संगोष्ठी में जो आंकेड़े पेश किए गए, उससे बोकारो पुलिस के हर जवान से लेकर अफसर तक को अपनी पीठ थपथपाने का हक मिल गया है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बेहतर कमा करनेवाले पुलिस अधिकारियों की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया और उनसे यह उम्मीद की कि वे भविष्य मंे भी अपने काम से बोकारो पुलिस का मान बढ़ायेंगे और अपनी कामयाबी का परचम लहरा कर आम लोगों को अपराधमुक्त माहौल देने मंे अपना बेहतर से बेहतर देंगे। मासिक अपराध गोष्ठी में बताया गया कि अ गस्त में 248 कांडों के मुकाबले 439 कांडों का निष्पादन किया गया और यह एक बेहतर आंकड़ा है।
पिछले महीने गुमशुदगी/लापता/अपहरण/महिला अपराध से जुड़े 30, बलात्कार, पोक्सो एक्ट के 12, मादक पदार्थ अधिनियम के 04, माइनिंग के 13, एससी एसटी एक्ट के 05, नक्सली से जुडे़ 04, हत्या के 09, ठगी और जालसाजी के 36, साइबर के 03, सड़क दुर्घटना के 45, गृहभेदन के 25, वाहन चोरी के 25, विविध चोरी के 33, अवैध शराब के 07, छिनतई के 05, तथा विविध अपराध के 183 मामले दर्ज किए गए। गैरजमानतीय व पीडब्ल्यू के 186 अभियुक्त, कुर्की के तीन 03 मामले निपटाए गए। पासपोर्ट सत्यापन – 1237, चरित्र सत्यापन के 1763 मामलों का निष्यपाद न कर पुलिस ने बेहतर काम किया। न्यायालयों सेे 13 विभिन्न कांडों में 32 अपराधियों को दोष सिद्ध किया गया । पीजी पोर्टल के 21 मामले निष्पादित किए गए। पुलिस ने सी ई आई आर पोर्टल से 78 मोबाइल बरामद किए और कुल 567 मोबाईल उनके धारकों को वापस लौटाए गये। 14 स्कूलों में नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ जागरूकता अ भियान चलाया गया और दूसरी ओर यातायात नियमों की अनदेखी करनेवाले लोगों के खिलाफ काररवाई की गयी। , ऐसे मामले पकडे गये और 2995 वाहनों से 44 लाख 64 हजार 900 का चालान वसूला गया।
इस संगोष्ठी में 14 सितंबर गणेश चतुर्थी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने पर भी जोंर दिया गया। डायल 112 प्रचार, साइबर कांड निष्पादन में तेजी, अड्डा बाजी पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। संगोष्ठी में कारगर फुट पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए। साथ ही जनता से सलीके से पेश आने और अपने व्यवहार से जनता से निकटता बढ़ाने पर भी एसपी ने जोर दिया और साफ कर दिया कि पुलिस को अपने व्यवहार के साथ साथ सेवा ही लक्ष्य के भाव को हमेशा याद रखना चाहिए।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai