

अजय अश्क
अगर बात की जाए पग पग पर भ्रष्ट्राचार की तो दीपावली माकूल अवसर है इसकी चर्चा के लिए। माता लक्ष्मी की पूजा के अवसर पर भ्रष्ट,भ्रष्टाचार पर चर्चा की जानी चाहिए। कहनेवाले समझाते हैं उदाहरण देकर कि माता लक्ष्मी की कृपा की वजह से मनमानी करने, जीभ लपलपका कर रिश्वत मांगने का अवसर भ्रष्टाचारियों को मिल जाता है। अब जरा गौर फरमाईये। तो पायंेगे की यह यह बीमारी चाहे अमीर हो या गरीब सबको फांसें हुए हैं। गरीबों से भ्रष्टाचार की शुरूआत होती है पांच किलो मुफत का अनाज व आयुष्मान हेल्थ कार्ड की वजह से। पांच किलो अनाज पीडीएस से मुफत में मिलने की लालसा अच्छे अच्छों को अच्छी कमायी और अच्छेे घर द्वार होने के बाद भी सरकारी रिकार्ड में गरीबी रेखा के नीचे बने रहने को मजबूर कर रखा है। पीडीएस की दुकानों सेे ऐसे लोग पांच किलो अनाज और आयुष्मान कार्ड का लाभ लेकर संतुष्ट रहते हैं। उनके अंदर कभी भी गरीबी रेखा से उपर उठकर वैभव की जिन्दगी जीने को कोई लालसा नहीं पैदा होती। उन्हें गरीबी रेखा के नीचे रहना मुनासिब है, गरीबी रेखा से नीचे वे किसी तरह सरकारी रिकार्ड मे गुजर करते रहेंगे, लेकिन सरकार के लाख प्रयास के बाद भी गरीबी रेखा की सरकारी रिकार्ड को पार कर बाहर निकलने में कोई दिलचस्पी नहीं रखते। समझ सकते हैं कि गरीबों के लिए सरकार की आयी भोजन स्कीम, मुफत अनाज मिलने का लोभ, सरकारी आवास का लाभ, आयुष्मान योजना और कई अन्य तरह की सुविधाओं की लालच बेचारों को गरीब का गरीब ही बनाए रखने पर विवश करती रही है। गरीबी रेखा के नीचे की कुपात्रता का इनके पास कई आधार है।


मसलन अच्छा खासा घर द्वार है, गाड़ी है, छकड़ा है, कई तो इन्कम टैक्स का रिटर्न भी दाखिल करते रहे हैं, फिर भी इनको यह गंवारा नहीं की वे गरीबी रेखा की छलांग लगाकर बाहर कूद जाएं। उनके लिए जो मजा यहां है वह अमीरी रेखा के अंदर पहुंचकर कहा है। बहरहाल इनकी गरीबी की असलियत जाननेवाले पीडीएस दुकानदार भी इनकी गरीबी का लाभ उठाने में पीछे नहीं रहते। गरीबी रेखा में बनकर लाभ उठा रहे अधिकांश लोगों से वे अपने लिए भी संभावनाएं तलाश सकते हैं और अगर किसी ने चू चापड़ किया तो उनका खेल बिगाड ़सकते हैं। इस हाल में उनके पांच किलो मुफत के अनाज में वे अपने लिए भी जुगाड़ बना लेते हैं। पांच किलो प्रति व्यक्ति में एक किलो की कटौती सर्वमान्य फार्मूला बना हुआ है और सब लोग इसको राजी खुशी से स्वीकार कर भ्रष्टाचार को और गहरी जडें जमाने में अपना योगदान दे रहे हैं। पीडीएस दुकानदारों की ओर से की जानेवाली इस कटौती की जानकारी नीचे से उपर के तंत्र को है, लेकिन उनकी अपनी मजबूरी भी है। इन्हीं में से तो उनके लिए भी संभावनाएं बनती हैं। इसलिए उनकी चुप्पी कायम है।


भ्रष्टाचार को साफ करने की बात आती है तो लोग कहते हैं जैसे सीढ़ी उपर से साफ होती है, उसी तरह इसके लिए उपर के भ्रष्टाचार को साफ करते हुए नीचे आना होगा। लेकिन मेरा मानना है कि अगर नीचे से ही साफ करने की कोशिश हो तो भ्रष्टाचार उपर पहुंच ही नहीं पायेगा। बहरहाल सब चाहते हैं कि यह साफ होने चाहिए। लेकिन वे यह नहीं चाहते की उनके अंदर जो इसका कीड़ा है, वह खत्म हो। अब इसके अलग अलग नाम है, अगल अलग स्वरूप है। कई सरकारी दफतर में लाखों रूपये प्रतिमाह तनख्वाह उठानेवाला बाबू किसी काम से कार्यालय आए व्यक्ति को देख लेता है तो उसके अंदर चाय पानी पीने की ललक अचानक से पैछा हो जाती है। दफतर की देहलीज से शुरू हुआ चाय पानी का यह मामला बढ़कर उपर तक हजारों लाखों तक जाता है। अपने काम से आया इंसान सामनेवाले हाकिम की भूख को देखकर मन मारकर उसके सामने नतमस्तक हो जाता है और अपनी टेट खोलकर सामनेवाले की जमीर को खुलेआम मार डालता है। इस तरह वह अपनी टेंट ढीली कर अपना काम करा लेता है। पुलिस का सिद्धांत ले दे कर चलता कर देने का कई लोगों को खूब भाता है। पुलिस का चक्कर पड़ गया तो ले दे का सि़द्धांत इन्स्टांट राहत देता है। वरना मामला आगे बढ़ गया तो फिर हर माह पता नहीं कब तक,कई साल तक कोर्ट की दौड़ लगानी पड़ जाए और वकील की फीस, जज साहब के सामने नीचे बैठनेवाले उनके पेशकार आपकी हाजिरी बनाने से लेकर अगला डेट देने की सेवा के बदले आपसे कितनी सेवा किश्तों में आपकी जेबें ढीली करती रहे। समझदार लोगों की कोशिश होती है कि सामनेवाले वर्दीधारियों को खुश कर अपने दुख का सौदा राजी खुशी कर लिया जाए। इसका तत्काल लाभ मिलेगा और कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाने से बचा भी जा सकता है। यही हाल पुल,सड़क बनानेवालों का भी है। पुल का सीमेन्ट और सड़क का अलकतरा पूरा देने की बजाय पुल और सडक को इस बात के लिए राजी कर दिया जाता है कि उनके लिए बीच बीच में रिपेयर के नाम पर नया का अवसर मिलेगा क्योंकि अगर उनक लिए तय सामान लगा दिया गया तो फिर कई साल तक उनका रिपेयर नहीं हो सकेगा। जैसे इंसान हमेशा नया की ललक रखता है। उसे कपड़ा नया चाहिए। उसे मकान नया चाहिए, उसे गाड़ी नयी चाहिए। उसी तरह से पुल व सडक को भी समय समय पर नया मिलता रहे इसका ख्याल कर मानक से कम सामान लगाया जाता है और पुल व सड़क को इसके लिए ठेकेदार से लेकर हाकिम तक मनाकर संतुष्ट कर लेते हैं। केवल आपके पास माल हो तो जमीनवाला विभाग भी खुश होकर आपको अपनी जमीन क्या सरकारी जमीन का भी मालिक बना देता है और नाखुश होकर आपके पैरों तले की जमीन भी खिसका देता है। इसलिए सबको खुश कर चलनेवाला ही आज के समय में सबसे खुशहाल इंसान है।


बहरहाल बात चली है भ्रष्टाचार की। माता लक्ष्मी की अत्यधिक कृपा इसकी बड़ी कारक है। फिर भी सरकार नहीं चाहती की उसके यहां भ्रष्टाचार हो। इसलिए ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए कई एंजेसियांे को सरकार ने जिम्मेवारी दे रखी है ताकि आमदनी से ज्यादा लक्ष्मी माता की कृपा बटोर कर रखनेवालों को बताया जा सके कि वे ज्यादती कर रहे हैं। सेवा की लेन देन में भरोसा रखनेवालों के लिए एजंेसियां सक्रिय भी हैं। राज्य सरकारों ने अपने यहां एसीबी, विजीलेंस, आर्थिक अपराध इकाई, विशेष निगरानी इकाई, केन्द्र सरकार ने सीबीआई, ईडी, आयकर और कई अन्य विभागों को लगा रखा है। इनके जिम्मे काम है कि वे जायज,नाजायज तरीके से माता लक्ष्मी की कृपा बटोर कर लक्ष्मी को सरकार से छुपा रखे हैं तो उनको बेनकाब किया जा सके। पर कई मामले में यह बात उजागर हुई है कि माता लक्ष्मी की कृपा के फेर में गलत लोगों पर एक्शन लेने गयी एजेंसियों के इमानदार बंदे खुद लोभ लालच में फंस गयें और खुद पकडे गये। एक सच इस तौर पर सामने आया और इसे सबसे बड़ी विडंबना भी कह सकते हैं कि रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया व्यक्ति रिश्वत देकर आसानी से छूट गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में लगे एक अधिकारी ने अपनी सफलता की खूब बखान की। कई भ्रष्टाचारियों को जेल भेजकर फक्र से अपनी बात बताते हुए अधिकारी यह कहते हुए मायूस हो जाता है कि उसकी कोई पैरवी नहीं थी इसलिए इस विभाग में पिछले कई साल से जुूत रहा है। उसकी मायूसी ही बता देती है कि मालदार जगह पर उसकी पोस्ंिटग नहीं हुई क्योंकि उसके पास कोई पैरवी नहीं थी मतलब साफ है कि वह मजबूरी में शंटिंग में अपना दिन काट रहा है, वरना उसके अंदर भी किसी खास पोस्टिंग की इच्छा पल रही है। समझा जा सकता है कि किस मानसिकता से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और किस तरह की मजबूरी में यहां काम करनेवाले लोग है। कहते हैं ना मजबूरी का नाम ़़़़़- – – -।
मुझे याद आती है झारखंड के एक सीनियर आईपीएस अधिकारी और झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के सबसे वरीय अधिकारी रहे शिवाजी महान कैरे की बात। एक बार वे किसी खास अभियान में आए थे। चैंबर के लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके सम्मान में उन्हें भगवान गणेश की एक मूर्ति दी। उन्होंने कहा कि उन्हें गिफ्ट के तौर पर केश दिया जाए। उनका मानना था कि जिस दिन बड़े बड़े ओहदे पर बैठे भ्रष्ट आईपीएस,आईएएस या अन्य अधिकारी पकडे़े जायेंगे, उसी दिन भूचाल आयेगा और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा था कि अभी छोटे छोटे प्यादे हाथ आते हैं और बड़े भ्रष्टाचारी बचे जाते हैं। उन्होंने ही बताया था कि एक विभाग के आला अभियन्ता ने रिश्वत लेने के लिए भगवान को माध्यम बना रखा था। वह कैसे ? सहज जिज्ञासा वश पूछ लिया तो उन्होंने जो बताया, वह कम हैरतवाली बात नहीं थी। श्री कैरे ने कहा कि अभियन्ता ने अपने घर के पास एक मंदिर बना लिया था। वहां उसने दान पेटी रखी थी और उनसे लाभान्वित होनेवाला भगवान का भक्त तयशुदा रिश्वत की राशि लाकर भगवान की दान पेटी में डाल जाता था। इस तरह भगवान को खुश कर भक्त अपने आका को खुश कर देते थे और फिर उनकी कृपा से खुश हो जाते थे। इस तरह भ्रष्टाचारियांे ने भगवान को माध्यम बनाकर रिश्वत लेने की नयी और सुरक्षित तरकीब निकाल ली है। इस हाल में कैसे और किस कड़ाई से भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस सकेगा इसका भगवान ही मालिक है। फिलहाल हाल यह है कि कई मुहावरे अपना अर्थ खेने लगे हैं। मुहावरा है रूपया हाथ की मैल है। लेकिन अब लगता है कि हाथ की मैल नहीं बल्कि हैंड वाश है। इसकी बदौलत मैल से सन्ने हाथ भी चुटकी बजाते साफ हो जाते हैं और लोग चाहकर भी मैल को खोज नहीं पाते। एक विज्ञापन की बरबस ही याद आ जाती है दाग ढूंढते रह जाओंगे। मतलब तो समझ ही गये होंगे सब भ्रष्टाचार व रूपये की माया है।
