Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

साधू वेशधारी ठगों को हथकड़ी से पुलिस ने जकड़ दिया


उड़ान लाईव ब्यूरो
बोकारो। साधू वेश धर कर शातिर ठग आए। बोकारो स्टील सिटी थाना के कैंप दो की रहनेवाली एक महिला बबीता ने उन्हें पहुुंचा हुआ संत महात्मा समझकर आदर के साथ बैठाया, भरपेट भोजन कराया। उसे यह पता नहीं था कि जिसे वह पहुंचा हुआ सिद्ध संत मान रही है, वे साधू के वेश मंे आए शातिर ठग हैं। उसने उन्हें पहुंचा हुआ संत मान लिया और उनसे अपना संकट दूर करने का आग्रह किया। ठगों ने ताड़ लिया, शिकार फंस गया है। साधू वेशधारी ठगों ने उनका संकट क्षण में दूर करने का नाटक रचा। उससे घर का कीमती गहना आर्शीवाद देने के नाम पर मंत्रित करने के बहाने मंगाया। फिर हाथ की सफाई से गायब कर उसकी जगह पर उसके पल्लू मंे कुछ दूसरे पीतल का ताबजि वगैरह बंाध दिया और उसे शाम में ही खोलने की हिदायत देकर अलख निरंजन करते हुए चंपत हो गये। साधू के जाने के बाद अपने सारे दःुख दरिद्र गायब हो जाने की मन ही मन में सोंचकर जब साधू के निर्देशानुुसार महिला ने अपने पल्लू में बांध कर रखे गये मंत्रित अपने गहने को देखने के लिए खोला तो उसके पैरों तले की जमीन ही खिसक गयी। साधू वेशधारी ठगों ने उसके कीमती जेवर मंगलसूत्र और कान के टॉप्स को गायब कर रखा था और उसके पल्लू में पीतल का लाकेट बांध कर रफू चक्कर हो गये थे। मामला बोकारो स्टील सिटी थाने में पहुंचा और साधू वेशधारी ठगों की शिकायत दर्ज की गयी और फिर एक बनायी गयी विशेष टीम ने घटना के बाद से साधू वेशधारी ठगों की तलाश तेज कर दी। पुलिस का यह प्रयास रंग लाया और साधूवेशधारी दोनों ठगों को खोजते खोजते पुलिस ने उन्हें बालीडीह स्टेशन रोड के पास से गिरफतार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने कैंप दो की रहनेवाली महिला से ठगी से ले लिए गए मंगलसूत्र,कान का टॉप्स बरामद कर लिया है। इसके अलावा कई अन्य सामानों को भी बरामद किया गया है जिसका उपयोग ये ठगी करने में किया करते थे। उनके पास से पीतल के बने भगवान के लाकेट, ताबीज आदि बरामद किए गए हैं। इन दोनों के बारे में पुलिस अभी और बहुत कुछ पता लगाने में लगी हुई है। घटना की जानकारी देते हुए बोकारो सिटी के पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने आमलोगों से ऐसे संदिग्ध लोगों को देखने पर पुलिस से संपर्क करने की अपील की है। उन्होंने ठगी के धंधे में संलिप्त साधूवेशधारी ठगों की करतूतों पर अफसोस जाहिर किया है और कहा है कि ऐसे लोगों के कारण जो वास्तविक साधू हैं, उनका संकट बढ़ जाता है। आमलोगों से अपील करते हुए उन्होंने सभी को ऐसे तत्वो ंसे सतर्क, चौकस रहने की अपील की है। फिलहाल ठगी कर चंपत हो जानेवाले ठगों के हाथ में कानून ने हथकड़ी जकड़ दी है। दोनों साधूवेशधारी ठगों का संबंध बिहार के गया से है और उनके नाम शंभू लठौर व गयालाल लठौर बताया गया है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai