Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जाना था कोयले की अवैध मंडी, सीआईएसएफ ने फेरा में डाल दिया कथारा में कोयला लदा ट्रक जब्त, एमएमडीआर की काररवाई


उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। सुंसंगठित नेटवर्क के जरिए संचालित कोयला सिन्डीकेट पर कड़ा एक्शन लेते हुए सीआईएसएफ ने अवैध कोयला लदे एक ट्रक को जब्त कर उसके खिलाफ एमएमडीआर एक्ट के तहत काररवाई की है। इस एक्ट के तहत मिली शक्ति के जरिए सुरक्षा बल ने अपनी ताकत दिखायी है और कोयला कंपनियों से काले हीरे की लूट में लगे अराजक तत्वों की कमर तोड़ने,उनके अड्डे को ध्वस्त करने और उनके नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर कोयला कंपनियों की क्षति को रोकने में कोई कसर नहीं छोडी है। इसी क्रम में एक बड़ा एक्शन सुरक्षा बल के समादेष्टा राज प्रताप सिंह के निर्देश पर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर कथारा एरिया में सी आई एस एफ ने जाल बिछाया गया और बड़ी काररवाई करते हुए गुप्त छापा मारकर अवैध कोयला लदे एक ट्रक को जब्त कर लिया। सीआईएसएफ की निरंतर चल रही ऐसी काररवाई ने कोयला तस्करों के खुल्लम खेल फर्रूखावादी पर नकेल कस दी है और कोयला तस्करों की धरती हिला दी है।

कोयला खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अवैध कोयला परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के निमित की गयी इस काररवाई में सहायक कमांडेंट धनंजय पांडे के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने हिस्सा लिया और कथारा एरिया में कार्मेल स्कूल से थोड़ी दूरी पर अवैध कोयला लोड किए जाने के क्रम में ट्रक संख्या एनएल-01-एसी-4676 को पकड़ कर उस पर लदे कोयला को जब्त कर लिया। इस मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 यानी एमएमडीआर एक्ट के तहत जरूरी कानूनी काररवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।सीआईएसएफ की इस काररवाई ने अवैध कोयला लेकर कोयले की मंडी में जाने की तैयारी में लगी ट्रक को सुरक्षा बल के कैप में पहुंचा दिया और कानूनी लफड़ों से जकड़ कर कोयला तस्करों को संकेत दिया है कि वे हो जाए खबरदार। अब उनके दिन लद चुके हैं और उनका खेल खत्म कर देने के लिए सीआईएसएफ ने कमर कस ली है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai