Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्यार, शादी और विवाद कहां तक जायेगा ? बिहार के खगड़िया एसपी भानू प्रताप और उनकी पत्नी का विवाद


उड़ान न्यूज ब्यूरो
बिहार। प्यार,शादी और फिर विवाद के बहुचर्चित मामले में बिहार के खगड़ियां के पुलिस अधीक्षक भानू प्रताप सिंह नप गये हैं। उन्हें बिहार सरकार ने पत्नी के साथ गहराते विवाद और सार्वजनिक विवाद के कारण हटाकर मुख्यालय बुला लिया गया है। शिवहर के एसपी शैलेंद्र सिंह उनकी जगह पर खगड़िया का नया पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजे गये हैं। पिछले कई दिनों से एसपी और उनकी पत्नी का विवाद घर से बाहर निकल कर चर्चा बटोर रहा था। उनकी पत्नी पूजा सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी बेटी से मिलने के लिए तड़प रही पूजा सिंह ने सीएम के आवास के पास धरना पर पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद सरकार ने एक्शन लिया और एसपी को पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया।


आईपीएस की पत्नी पूजा के साथ उसे न्याय दिलाने की लड़ाई में साथ खड़े लोगों ने एसपी को हटाए जाने को पूजा की पहली जीत करार दिया है। अपने पति से विवाद के कारण यह मामला तूल पकड़ने लगा था। पूजा सिंह ने आरोप लगाया था कि खगड़िया एसपी आवास पर अपनी बेटी से मिलने गयी तो उसे घर के अंदर नहीं जाने दिया गया। उनके हंगामा के बाद सहानूभूति के साथ लोग पूजा को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। जो जानकारी सोशल मीडिया से सामने आयी है,वह यह है कि पूजा व भानू प्रताप ने प्रेम विवाह किया था। इस विवाह के प़क्ष में दोनों के परिवार नहीं थे। इस विवाह की वजह से उन्हें परिवार का सपोर्ट भी नहीं मिला और परिजनों ने उनसे कोई संपर्क रखने से इंकार कर दिया। ऐसी चर्चा है। फिलहाल भानू प्रताप सिंह की एसपी की कुर्सी छीन गयी है और उन्हें पुलिस मुख्यालय में बुला कर शंट कर दिया गया है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai