Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की क्या है मान्यता ?

>
आस्था व विश्वास
कार्तिक की अमावस्या को दीपावली मनायी जाती है और उसी दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। क्या है इसके पीछे की कहानी की। हमारी गहरी आस्था से विश्वास से जुड़ी इस कहानी के पीछे जो मान्यता ह ैवह कुछ इस प्रकार है।
काफी प्राचीन समय की बात है। एक नगर में गरीब व्यक्ति था। लेकिन वह बेहद ही धार्मिक प्रवृति का था। उसकी बेटी भी बहुत भाग्यशाली और धार्मिक स्वभाव की थी। उसकी बेटी सुबह उठकर नदी में स्नान करती और फिर वापस लौटते वक्त पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाती थी। उस पीपल के पेड़ में माता लक्ष्मी का साक्षात वास था। अपनी हर रोज पूजा और निस्वार्थ पूजा करनेवाली साहूकार की बेटी पर माता लक्ष्मी का दिल आ गया।


एक दिन जब वह लड़की पीपल पर जल चढ़ा रही थी, तब माता लक्ष्मी प्रकट हुईं और उन्होंने लड़की से अपनी सहेली बनने की पेशकश कर दी। माता लक्ष्मी के प्रस्ताव को लडकी ने अपने पिता के पास रखा और पिता ने जब हामी भर दी तो लड़की ने मां लक्ष्मी से दोस्ती कर ली। माता लक्ष्मी ने साहूकार की बेटी को एक दिन अपने घर भोजन पर बुलाया। वहाँ मां लक्ष्मी ने उसे सोने-चांदी के बर्तनों में छप्पन भोग खिलाए और विदा करते समय बहुत सारे उपहार दिए। जब लड़की वापस लौटी तो वह बेहद उदास हो गई। जब पिता ने कारण पूछा तो उसने कहा, पिताजी, मां लक्ष्मी ने तो मेरा इतना आदर-सत्कार किया, लेकिन जब वो हमारे घर आएंगी तो हम उन्हें क्या खिलाएंगे ? कहां बैठायेंगे और उनका सत्कार कैसे करेंगे। हमारे पास तो कुछ भी नहीं है। पिता ने कहा, बेटी! जो हमसे बन पड़ेगा, हम पूरी श्रद्धा से उनकी सेवा करेंगे। तुम बस घर की सफाई कर लो और मिट्टी का दीया जलाकर बैठ जाओ। तभी एक चील किसी रानी का कीमती नौलखा हार अपनी चोंच में दबाकर उड़ते हुए लाया और साहूकार के घर में गिरा दिया। साहूकार ने उस हार को बेचकर सोने की चौकी, सुंदर थाल और अनेक प्रकार के पकवानों की व्यवस्था की। कार्तिक अमावस्या दीपावली की रात माता लक्ष्मी और भगवान गणेश साहूकार के घर पधारे। लड़की की श्रद्धा और साफ-सफाई देखकर मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न हुईं और उन्होंने साहूकार के घर को धन-धान्य से भर दिया। तब से दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्य गणेश की पूजा कर लक्ष्मी माता की कथा सुनने की परंपरा शुरू हुई। मान्यता है कि इससे कभी भी घर में दरिद्रता नहीं आती। वैभव व खुशियाली बनी रहती है। उसी समय से दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की शुरू हुई परंपरा आज भी कायम है। इससे आस्था जुड़ती है। विश्वास बना होता है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai