Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हाहाकार मचानेवाले राक्षसों का बध करने को उग्र बनी मां काली


आस्था और विश्वास
दीवाली की रात मां लक्ष़्मी की पूजा का विधान है तो उस रात मां काली की पूजा का भी विधान है। देश के पश्चिम बंगाल व पूर्वी भारत के कई राज्यों में मां काली की विशेष पूजा अर्चना करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसके पीछे जुड़ी हुई है पौराणिक कथा। राक्षसों के आतंक से तबाह थे तीनों लोक, तब मां काली ने अपना रौद्र रूप दिखाया और आतंक का तांड़व करनेवाले राक्षसों को निपटाया।

प्राचीन काल में शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज नाम के भयानक राक्षसों ने तीनों लोकों में तबाही मचा रखी थी। देवताओं की प्रार्थना पर मां दुर्गा ने दुष्टों के संहार के लिए महाकाली का उग्र रूप धारण किया।
फिर उस रक्तबीज का वध किया जिसको वरदान था कि उसकी खून की एक भी बूंद धरती पर गिरेगी, तो उससे सैकड़ों नए राक्षस पैदा हो जाएंगे। मां काली ने अपनी तलवार से रक्तबीज का वध किया और उसका सारा रक्त अपने खप्पर में भर लिया, जिससे उसका अंत हुआ।
राक्षसों का वध करने के बाद भी मां काली का क्रोध शांत नहीं हुआ। उनका रौद्र रूप देखकर पूरी सृष्टि कांपने लगी। वे जहाँ भी कदम रखतीं, विनाश होने लगता।
संसार की रक्षा के लिए सभी देवता भगवान शिव के पास गए। शिव जी ने मां काली का क्रोध शांत करने के लिए एक उपाय निकाला। वे चुपचाप जाकर मां काली के रास्ते में लेट गए।
जैसे ही मां काली ने आगे कदम बढ़ाया, उनका पैर साक्षात भगवान शिव की छाती पर पड़ गया। अपने आराध्य और पति को अपने चरणों के नीचे देखकर मां काली चौंक गईं। शर्म और ग्लानि के कारण उनका क्रोध तुरंत शांत हो गया और उनकी जीभ बाहर निकल आई।
’इसी घटना की याद में कार्तिक अमावस्या (दिवाली) की अर्धरात्रि को माता काली के इस शक्तिशाली रूप की पूजा की जाती है ताकि जीवन से सभी नकारात्मक शक्तियों और भय का नाश हो सके।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai