Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

थानों को साप्ताहिक थाना दिवस आयोजित करने का निर्देश

बोकारो। बोकारो पुलिस को संवेदनशील और जागरूक करने तथा उसे चुस्त दुरूस्त और हर समय चौकस रखने के लिए हर सप्ताह थानों में थाना दिवस आयोजित करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिया है।पुलिस को बेहद संवदेनशील बनाने के लिए बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने जिले के थानांे का औचक जांच का सिलसिला शुरू किया है। इसी क्रम में एसपी ने चीरा चास व पिंडराजोरा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति ,सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सीरिस्ता के कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यालय के काम काज की समीक्षा की गयी।  थाना के अधिकारियों से विभिन्न तरह की जानकारी ली गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आम जनता की समस्याओं का त्वरित व विधिवत समाधान करने का निर्देश दिया गया। सभी लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार व कुर्की का ससमय निष्पादन हेतु निर्देशित किए । पासपोर्ट , चरित्र सत्यापन संबंधित मामलों को समयबद्ध तरीके से निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया । प्रत्येक थाना में सप्ताह में एक दिन थाना दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया ।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *