Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विजया लक्ष्मी सीआरपीएफ की आई जी, चंदन झा डीआईजी सीआईएसएफ बने

रांची। झारखंड से केंन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर गयीं भारतीय पुलिस सेवा की 2006 बैच अधिकारी अन्नेपु विजया लक्ष्मी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में इंस्पेक्टर जेनरल ऑफ पुलिस बनाया गया है। वहीं 2011 बैच के एक अन्य भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में उप महानिरीक्षक बनाकर भेजा गया है। झारखंड कैडर के ये दोनों अधिकारी अब देश के विभिन्न सुरक्षा बलों का हिस्सा बनकर सेवा देने के लिए तैनात कर दिए गए हैं। झारखंड में ये अभी अलग अलग कैपिसिटी में कार्यरत रहे हैं। दोनों कभी बोकारो को भी पुिलस अधीक्षक के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं। अन्नेपु विजया लक्ष्मी यहां पर 2015 में पदस्थापित थीं। जबकि बोकारो के पुलिस कप्तान के तौर पर 2020 में चंदन झा आए थे और वे करीब तीन साल से अधिक समय तक पदस्थापित रहे थे।IPS BADALI

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *