Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंतर्राष्ट्रीय रोटरी के उपाध्यक्ष एम.मुरूगनदंम ने किया रोटरी क्लब चास को सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय रोटरी के उपाध्यक्ष एम.मुरूगनदंम ने किया रोटरी क्लब चास को सम्मानित
Rotary
बोकारो। रोटरी फाउंडेशन में उदार अनुदान देने पर धनबाद में आयोजित एक समारोह में रोटरी इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष एम. मुरूगनदंम द्वारा रोटरी क्लब चास को सम्मानित किया गया। रोटरी फाउंडेशन के मानवीय एवं सेवा कार्यों को सशक्त बनाने हेतु उल्लेखनीय आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर रोटरी क्लब चास को रोटरी इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बताया गया कि रोटरी फाउंडेशन को प्राप्त प्रत्येक योगदान विश्वभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, रोग निवारण तथा शांति स्थापना जैसे सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रोटरी क्लब चास जैसे सहयोगी क्लब ,समाज सेवा की भावना को नई दिशा प्रदान करते हैं और अन्य लोगों को भी मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
सम्मान ग्रहण करते हुए अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रोटरी फाउंडेशन में योगदान देना समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक सार्थक माध्यम है। उन्होंने सभी रोटेरियनों से अपनी क्षमता के अनुसार रोटरी फाउंडेशन में योगदान देने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सेवा कार्यों का लाभ पहुँचाया जा सके। इस मौके पर सहायक जिला पाल पूजा बैद और संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद भी उपस्थित थे। रोटरी क्लब चास के सदस्यों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्लब के लिए गौरव का क्षण बताया ।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *