Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान, छह लाख वसूले गए

धनबाद रेल मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग, छह लाख वसूले गएचेकिंग अभियान

धनबाद । पूर्व मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में आज धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | यह 688 यात्रियों को बेटिकट पकड़ कर छह लाख पैंतालीस हजार से ज्यादा के राजस्व की वसूली की गई। सुनियोजित तरीके से चलाए गए इस जांच अभियान के दौरान 688 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 6,45,315 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई |
चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया | धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच किया जा रहा है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा | टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई | पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक
एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने यात्रियों को उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने और यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है उसी श्रेणी में यात्रा करने का अनुरोध किया है । यात्रियों से अनुरोध भी किया गया है कि वह रेलवे परिचालन में अपना सहयोग दें ताकि रेलवे का परिचालन सुगमता के साथ करते हुए सबको सेवा दी जा सके।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *