Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड में निवेश लेकर सेल बढ़ा आगे,सीएमडी की सीएम से शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड में निवेश के साथ आगे बढ़ रहे सेल के सीएमडी

ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड अध्यक्ष कर प्रबंध निदेशक डॉक्टर अशोक कुमार पांडा बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी प्रियरंजन ने मुलाकात की इस मौके पर झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सेल के अधिशासी निदेशक खनन वी मानवटी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के सीएमडी डॉ० अशोक कुमार पांडा के इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान झारखंड में निवेश झारखंड के औद्योगिक हालात और झारखंड में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की गतिविधियों पर भी अनौपचारिक तौर से बातचीत हुई । यह मुलाकात मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। झारखंड में आने वाले समय में सेल के किए जा रहे विस्तार और झारखंड में सेल के खदान और इस्पात संयंत्रों की क्षमता विस्तार को लेकर होने वाले भारी भरकम निवेश के दौरान मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। सेल झारखंड में लगभग 20000 करोड़ से अपने कारखाने का और खदानों का विस्तार करने की योजना बनाकर काम कर रहा है और यह काम समय पर पूरा हो तथा कोई विध्न बाधा नहीं आए इसके लिए से ल काफी चौकस है सजग है और पूरी तरह से आश्वस्त होने के प्रयास में लगा है की की जो निवेश हो रहा है और जो काम होना है वह समय पर पूरा हो जाए। इसके लिए सेल को जहां-जहां से सहयोग की जरूरत है सेल अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। सेल के अधिकारियों के मुख्यमंत्री से मुलाकात संभव तो इस गारंटी के लिए भी थी की सरकार का सहयोग मिले और सेल जो निवेश की योजना के साथ आगे बढ़ रहा है झारखंड में उसका काम समय पर पूरा हो ताकि देश की अर्थव्यवस्था में सेल अपना रोल अदा कर सके।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *