Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हरा भरा बनाने के अभियान के दौरान 5000 पेड़ लगाए गए

विश्व आदिवासी दिवस पर वृक्षारोपण, अफरोज राणा की स्मृति में लगाए गए पेड़,
TREE PLANTAION
बोकारो। ग्रीन बोकारो क्लीन बोकारो के मकसद से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान पांच हजार से अधिक पेड़रोपण के साथ आज यहां थम गया। पिछले कई दिनों से चल रहे इस अभियान का समापन आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हुआ। अभियान के तहत आज शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं फैमिली काउंसलिंग सेंटर के सदस्य रहे स्वर्गीय सैयद अफरोज राणा की स्मृति में कर्बला मैदान में लगभग 300 वृक्ष लगाए गए। इस अभियान के दौरान शहर के कई स्कूल-कॉलेजों में वृक्षारोपण किया गया और स्वच्छ व सुंदर बोकारो बनाने व पर्यावरण बचाने का संकल्प दोहराया गया।
यह अभियान मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च सेंटर, बोकारो डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड एवं बोकारो स्पिरिट एंड एलाइड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से चलाया गया।
इस अभियान के तहत बिरसा वासा सेक्टर-12 फुटबॉल ग्राउंड, विद्यालय प्रांगण, आरबीएस कॉलेज के अंदर और उसके सामने, डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर-8, डीएवी-4, सेक्टर-3 हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-3 सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-3 क्लब ग्राउंड, सेक्टर-2 हाई स्कूल, सेक्टर-2, मिडिल स्कूल, एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल, बोकारो, सेक्टर-12 हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-12 बिरसा मुंडा निशुल्क विद्यालय तथा अन्य स्थानों पर पेड़ लगाए गए। कर्बला मैदान में हुए समापन कार्यक्रम में फैमिली काउंसलिंग सेंटर की अध्यक्ष शीला प्रसाद, सेक्रेटरी पूर्णिमा सिंह, मैनेजमेंट स्टडी रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष शशि भूषण ,कंपनी के प्रतिनिधि विशाल सिंह शेखावत के अलावा कर्बला मैदान में खेलने वाले क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्वर्गीय अफरोज राणा की बेटी सय्यदा महेलाका ने भी अपने पिता की याद में पहला पेड़ लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में बोकारो महिला समिति की अध्यक्ष अनीता सिंह, समाजसेवी शकील अहमद अंसारी, समाजसेवी सैयद राशिद आलम, सिवनडीह मुखिया रौनक अंसारी, सिवनडीह पूर्व मुखिया मुख्तार अंसारी, आलम अंसारी, सैय्यद जावेद आलम, यूथ क्लब के अध्यक्ष शहंशाह मल्लिक, मिथुन कुमार, संजय कुमार, अब्दुल मल्लिक,अबूजर रहमान , रविकांत ठाकुर, सुफल ,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने पेड़ लगाए और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि इस अभियान से बोकारो को प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी और हरित क्षेत्र बढ़ेगा।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai