

शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर उन्हें आदर के साथ याद किया गया और अलकुशा मोड़ मेंएक कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प लिया गया। इस मौके पर मौजूद युवा लायंस फोर्स के केन्द्रीय अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता देवा शर्मा ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल दा ने झारखंड आंदोलन को गति दिया और उनकी शहादत को झारखंड हमेशा याद करता रहेगा।
झारखंड आंदोलन के महानायक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर अलकुशा स्थित इलेक्ट्रो स्टील वेदांता चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलिदी गयी और उनके सपनों का झारखंड बनाने तथा उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष ज्योतिलाल महतो ने की, जबकि संचालन अलकुशा पंचायत के मुखिया रोहित रजक ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित युवा लायंस फोर्स के केन्द्रीय अध्यक्ष देव शर्मा ने कहा कि निर्मल दा ने युवाओं को जोड़कर झारखंड की अस्मिता के लिए संघर्ष करने के लिए लोगों को प्रेरित किया , जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए झारखंडी जनमानस के हितों की रक्षा के लिए अपना बलिदान तक दिया। श्री शर्मा ने कहा भले ही वो प्रत्यक्ष रूप से हमारे बीच नहीं हैं , लेकिन वो हम सभी झारखंडी युवाओं के दिल मे अमर हैं और सदेव अमर रहेंग।, जल, जंगल, जमीन और झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए उनका सर्वाेच्च बलिदान हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनका सपना एक खुशहाल, आत्मनिर्भर और शोषणमुक्त झारखंड का था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगन्नाथ रजवार , लाल मोहन महतो , सूरज हाजरा , निताई महतो , अजय महतो , दशरथ महतो, लखिन्द्र महतो, युधिष्ठिर हाजरा , मनोज दास, बहादूर महतो, सुशेन रजवार, छोटेलाल महतो, निखिल महतो, परवेज अंसारी आदि कई समाजसेवी मौजूद थे।
