Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो में स्वतंत्रता दिवस समारोह का धूमधाम से हुआ आयोजन

JHANDA


झारखंड सरकार के मंत्री ने पुलिस लाईन में, बोकारो स्टील के डायरेक्टर इंचार्ज ने कुमार मंगलम् स्टेडियम में झंडा लहराया

बोकारो। बोकारो जिले मंे स्वाधीनता दिवस समारोह भव्य तरीके से संपन्न हुआ। बोकारो जिला प्रशासन का मुख्य समारोह पुलिस लाईन में जबकि बोकारो स्टील प्लांट का कार्यक्रम मोहन कुमार मंगलम् स्टेडियम में आयोजित किया गया। झारखंड सरकार के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने पुलिस लाईन के मैदान में आयोजित जिला प्रशासन के मुख्य समारेाह में झंडोतोल्लन किया। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। झारखंड सरकार के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग योगेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में मंत्री ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिद्धो-कान्हू, शेख भिखारी, वीर बुधु भगत सहित झारखंड के सभी वीर सपूतों को स्मरण करते हुए उनके योगदान को प्रेरणास्रोत बताया।
बोकारो स्टील प्लांट द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी श्री प्रिय रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उनके साथ मंच पर सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक जितेंद्र तिवारी भी उपस्थित थे। समारोह में बीएसएल के अधिशासी निदेशक, महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शुभम रंजन, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, अन्य वरीय अधिकारी, सीआईएसएफ बोकारो यूनिट के अधिकारी, बीएसएल कर्मचारी, बच्चे तथा बड़ी संख्या में बोकारोवासी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि सेल एवं बोकारो स्टील प्लांट बीते छह दशकों से राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बीएसएल की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ बोकारो स्टील समाज, नगर तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रति भी पूर्णतः समर्पित है। उन्होंने बताया कि टाउनशिप में सड़क, विद्युत आपूर्ति एवं अनुरक्षण कार्यों को तेज़ गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान 151 कर्मियों को बिरसा मुंडा एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त,सीआईएसएफ एवं बीएसएल सुरक्षा बल के 55 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्य समारोह के पश्चात निदेशक प्रभारी ने बोकारो जनरल अस्पताल में एक टीएमटी मशीन, सीसीयू के लिए एक आर ओ यूनिट, न्यूरोसर्जरी विभाग में एक न्यूरोसर्जिकल ड्रिल और ई एन टी विभाग में एक इंटीग्रेटेड पॉवर्ड ड्रिल एंड डीब्रिडर सिस्टम का उद्घाटन किया। इसके अलावा ट्रेनीज़ हॉस्टल परिसर में सेल फुटबॉल अकादमी का नवीनीकृत हॉस्टल का उद्घाटन भी निदेशक प्रभारी ने किया।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai