Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सावन महोत्सव में बैच 1993 का धमाल

सावन महोत्सव में बैच 1993 का धमाल

बोकारो ।आया सावन झूम के। यह गाना ही बतलाता है की सावन हर साल में आने वाला खास महीना होता है। झूमाता है, मस्ती में थिरकने का अवसर देता है। यह महीना धर्म के लिहाज से खास है,तो बारिश की फुहार और झमाझम बारिश चारों ओर हरियाली की चादर बिछाती हैं। इसी के साथ मस्ती उत्साह शुरू होकर पूरे महीना चलता रहता है। लोगों के चेहरे खिल उठते हैं। मस्ती अंदर से हिलोरें मारती है। कोई कांवर लेकर भोले बाबा को मनाने निकल पड़ता है , तो कोई सावन उत्सव मना कर सावन को पूरी तरह से जिता है। गाना यह भी है न सावन का महीना पवन करे शोर । करें भी क्यों नहीं। अंग अंग उत्साह से विभोर हो जाता है। मस्ती अंदर से हिलोरें लेने लगती है। और फिर झूम उठता है मन मयूरे। और अगर इस अवसर पर पुराने मित्र मिल जाए तो कहना ही क्या। फिर मस्ती का दौर कहां रूकने वाला। पुरानी यादें, साथ साथ बिताए पल, याद करने पर फिर जो मस्ती छाती है उसकी क्ल्पना की ही जा सकती है। बोकारो में ऐसी ही मस्ती दिखी, जब 1993 बैच की महिलाएं लड़कियों और सखियों को जमावड़ा हुआ। फिर जो तो देखते ही देखते सावन महोत्सव का रंग जम गया। सावन की हरियाली सबके चेहरे पर साफ दिख रही थी और उत्साह की तो पूछिए ही मत। नृत्य संगीत का दौर शुरू हुआ। कुछ अदाएं दिखायी गयी। कुछ सोख नखरें और हर पल को जीने का प्रयास करते हुए चूड़ियां खनकती रहीं। सभी ने मस्ती में सावन के अवसर पर आयेाजित इस कार्यक्रम कोे इंजॉय किया। यह कार्यक्रम बोकारो के वेस्टर्न फोर्म में आयोजित हुआ।
बैच ऑफ 1993 की एवरग्रीन और रॉकस्टार सहेलियों का जुटान सावन की हार्दिक शुभकामनाओं का आदान प्रदान के साथ परवान चढ़ा। ं सावन सिर्फ मौसम नहीं,एक अहसास है। भगवान भोले शंकर को पूरे महीना समर्पित रहता है। इसके अलावा हरहरी व उत्साह छाई रहती है। इस सावन में 1993 बैच की यादें और सहेलियां मिल गयीं तो यादो की पुरानी परतें खुलती गयीं। कुछ मिठी, कुछ खटटी बातों को याद कर लोग खो गये पुरानी यादों में। फिर सबकुछ टूटा। और शुरु हो गयी सावन की मस्ती। त्योहार के साथ साथ धमाकेदार उत्सव ने सबको झुमा दिया। चेहरों पर ,जो सावन की हरियाली और नूर दिखने लगा, प्रकृति ने दे दी थी अपार खूबसूरती और उत्साह। यह सावन थोड़ा सा खास रहा और जरा सा हटकर भी। आज पारंपरिक साड़ियों में महिलाएं सावन का जश्न मनाने आई थी। अपनी बाईं तरफ देखिए, जरा अपनी दाईं तरफ देखिए! क्या गजब का उत्साह है! वेस्टर्न फॉर्म्स, बना है इस मस्ती का गवाह। 1993 बैच का संस्कार, परिधान व खास पहचान दिखा गया यह उत्सव। सहेलियों की चूड़ियों की खनक ने कार्यक्रम को और ही खास बना दिया। उत्साह सातवें आसमान पर है, चूड़ियां खनक चुकी हैं, तो भला पैर कैसे रुक सकते थे। सावन का असली मजा तो तब दिखा जब सामूहिक तौर से सब थिरकने लगे और मिलकर पूरी मस्ती में झूम मान गए भाई, 1993 बैच आज भी उतना ही यंग, एनर्जेटिक और बिंदास है जितना सालों पहले था। अब वक्त आ गया है उस चीज का जिसका हम सबको बेसब्री से इंतजार था। और सावन महोत्सव यादगार बनकर हो गया संपन्न।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai