Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ईएसएल स्टील में लहराया तिरंगा शान से

ESL STEEL LTD

बोकारा। देशभक्ति के उत्साह के साथ ई एस एल स्टील लिमिटेड ने 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया और विकास, उत्कृष्टता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी नई प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर ईएसएल के कर्मचारी, नेतृत्व टीम और प्रमुख हितधारक एक साथ उपस्थित हुए। यह संगठन में एकता और सामूहिक उद्देश्य की भावना को प्रदर्शित कर रहा था। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कंपनी परिसर मंे आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य, प्रह्लाद रावत, मुख्य वित्तीय अधिकारी सुश्री श्यामली मिंज, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुनील कुमार एन, निदेशक-इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट संजय कुमार, हेड-पीआर एंड स्टेकहोल्डर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवीश शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक ने कंपनी की यात्रा पर विचार साझा किए और कर्मचारियों से एकजुट ई एस एल परिवार के रूप में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी और एक मजबूत भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कंपनी को आगे ले जाने में टीमवर्क, प्रतिबद्धता, गुणवत्ता और उत्कृष्टता के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ई एस एल परिवार के रूप में हमें अधिक प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ना चाहिए, गुणवत्ता और उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना चाहिए और कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने दैनिक कार्यों में गुणवत्ता, प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के महत्व पर भी जोर दिया और कर्मचारियों से उच्च मानकों को बनाए रखने तथा कंपनी के लक्ष्यों की दिशा में मिलकर काम करने का आग्रह किया।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai