ओएनजीसी सीबीएम एसेट कार्यालय पर मना स्वतंत्रता दिवस समारोह
बोकारो। ओएनजीसी सीबीएम एसेट बोकारो के प्रधान कार्यालय पर राष्ट्रीय पर्व 80 वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। ओएनजीसी के सीबीएम परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय झंडे का ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में परिसंपत्ति प्रबंधक ने सभी विभागों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनकी सराहना की एवं ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने हेतु आह्वान भी किया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय विद्यालय के बच्चों द्वारा नृत्य,देशभक्ति संगीत इत्यादि पर मनमोहक प्रस्तुति दी। ओएनजीसी के कार्मिकों के बच्चों द्वारा भी गीत,नृत्य,संगीत एवं वादन क्षेत्र में भी प्रस्तुतियां दी गई।
परिसंपत्ति प्रबंधक श्री राजीव कुमार सिन्हा ने 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड कमांडर को 30 हजार रुपये का चेक सौंपा एवं केंद्रीय विद्यालय के बच्चों हेतु भी 25 रुपये हजार नगद की घोषणा कर जवानों एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर ओएनजीसी बोकारो के प्रमुख मानव संसाधन दयानंद कालुंदिया, ओएनजीसी सीबीएम एसेट कार्यालय पर मना स्वतंत्रता दिवस समारोह 

प्रमुख एच ई सी विजयेंद्र सिंह , भूतपूर्व प्रमुख एच ई सी , बरनाली दास , सब सर्फेस प्रमुख सुनाराम मरांडी, भूतपूर्व सब सर्फेस प्रमुख आलोक दास, प्रमुख ड्रिलिंग अपूर्वज्योति बोरा, भूतल दल प्रमुख विपिन प्रसाद, सप्लाई चेन मैनेजमेंट प्रमुख अरिंदम भट्टाचार्य, इंजीनियरिंग सर्विसेज के शिशिर रतन केरकेट्टा , प्रमुख कूप सेवाएं विकास चंद्र सिंह प्रमुख लॉगिंग सर्विसेज बिरेन्द्र कुमार , मानव संसाधन महाप्रबंधक सुश्री डॉली कुमारी एवं सभी विभाग प्रमुख तथा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
