

बोकारो। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के फुटबॉल मैदान में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक और परियोजना प्रधान राम कुमार अनुभवी ने ध्वजारोहणकिया और देश की आन बान व शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी।
इस अवसर पर आयोजित समारोह के संबोधन में श्री अनुभवी ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति और ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में डीवीसी की भूमिका अग्रणी है । उन्होंने देश को आजादी दिलाने वाले शहीद सपूतों का नमन किया और कहा कि हम सभी को एकजुट होकर देश की सुरक्षा और विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए। उन्होंने डीवीसी के बहुउद्देशीय परियोजना का विस्तृत उल्लेख किया और कहा कि डीवीसी समाज के उत्थान के लिए कार्य करता है। समाज मे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, प्रशिक्षण, सुरक्षा, विद्युत उत्पादन, कृषि कार्य सहित कई सामाजिक कार्य डीवीसी द्वारा किया जाता है। उन्होंने चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के विद्युत उत्पादन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्लांट कई बार पी एल एफ में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्लांट के अधिकारी -कर्मचारी और यहां कार्यरत सभी लोगों के उत्कृष्ट कार्य करने के कारण हासिल हुआ है।
समारोह में कई विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई तरह का प्रदर्शन किया। सीआईएफ के जवानों, स्कूली छात्रों भी परेड किया, अग्निशमन विभाग ने पानी का फव्वारा में तिरंगा झंडा जैसा दृश्य दिखाया ।
यहां के सृजन पार्क में वरिष्ठ महा प्रबंधक संचालन और अनुरक्षण राजेश कुमार, अंबेडकर भवन में उप महाप्रबंधक नीरज सिंहा, नौ लक्खा भवन पर अमित कुमार, अतिथि गृह में अनुशुमन आशुतोष बी एक्का, के अलावा विद्यालयों में प्राचार्य आदि क्षेत्रों में अधिकारियों ने अपने कार्यालयों पर झंडोतोलन किया।
समारोह में अनुराधा कुमारी, उप महाप्रबंधक राजीव कुमार , नीरज सिंहा ,मोहम्मद इम्तियाज, राजकुमार चौधरी, सुधांशु रंजन, अंशुमान आशुतोष बी एक्का, अभिमन्यु सिंह, मुकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार ,पायल बोहरा, अजय कुमार, अक्षय कुमार , सूर्या दलाई, उमेश कुमार शर्मा ,प्रदीप श्रीवास्तव, जयंतो सरकार , अमरेंद्र सिंह, गौरीशंकर राय ,राजीव कुमार महतो, सुबोध मंडल, अमन टोपनो, संजीव कुमार, रामकुमार दुबे, लक्ष्मण प्रसाद, विपद मांझी, मो इमाम, राकेश श्रीवास्तव ,निशि प्रिया ,रीना कुमारी ,डॉ पीके घोष ,अमूल्य सिंह सरदार, अभिनंदन कुमार, मनीष कुमार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप समादेष्टा बेहरुल इस्लाम लश्कर, कैलाश यादव, पुनीत राठी, अर्चना, गौतम राय, सुधीर कुमार, यशवंत सिंह सहित जवान आदि उपस्थित थे। समारोह का संचालन अनिमेष गिरी भुवनेश्वर महतो और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया।
