


बोकारो। डी. वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, बोकारो में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने झंडा फहराया। इस अवसर पर अध्यक्षा पुनम कुमारी भी मौजूद थीं। राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम, के बाद ध्वजारोहण हुआ और फिर राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ।
विद्यालय के विद्यार्थियांे ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कक्षा दो से पाँच के विद्याार्थियों द्वारा समूह गान, कक्षा प्रि – नर्सरी से कक्षा एक तक के विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य एवं कक्षा चार से छः तक के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित नाटक तथा हिंदी भाषण प्रस्तुत किया गया।कक्षा छः से ग्यारह के विद्यार्थियों द्वारा समूह गान, पिरामिड प्रदर्शन, एकल गीत एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। सभी प्रस्तुतियों ने वहाँ उपस्थित अतिथियों, एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।
विद्यालय के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह एवं अध्यक्षा पूनम कुमारी ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखते हुए हमें देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए अपना योगदान देना चाहिए। समारोह के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने भी संबोधित किया।उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, देश के प्रति जिम्मेदारी तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में प्रेरित किया। विद्यालय में समारोह का पूरा वातावरण देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा।
