Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धमधाम से मना

MITHILA


बोकारो। बोकारो के मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धमधाम से पूरी राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। संस्था के सचिव दिलीप झा एवं प्रबंधन समिति द्वारा राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के गायन के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और फिर राष्ट्रगान गाया गया। भारत माता की जय और जय हिंद के जोरदार नारों से पूरा वातावरण गुंज उठा। इस अवसर पार कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अन्तर हाउस डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे चारो सदनों (बिरसा, वाचस्पति , विद्यापति , भारती ) ने भाग लिया। देशभक्ति” विषय पर केंद्रित यह कार्यक्रम छात्रों द्वारा दिखाई गई जीवंत ऊर्जा ,चमकीले और रंग-बिरंगे परिधानों में सजी युवा कलाकारों ने अपनी मनमोहक चाल, लयबद्ध तालमेल और भावपूर्ण हाव-भाव से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसने राष्ट्रीय गौरव से ओतप्रोत वातावरण बना डाला। असाधारण आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा मंच जीवंत उत्सव में तब्दील हो गया। सभी आठों समूहों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे आयोजन में रोमांच और प्रतिस्पर्धा की भावना और भी बढ़ गई।
इस मौके पर सचिव दिलीप झा ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता के महत्व और भारतीय समाज को विभाजित करने वाले विभिन्न पहलुओं से ऊपर उठकर सांेचने की बात कही। उन्होंने जनमानस में समानता और बलिदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उन महान स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र किया जिन्होंने जनता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और कहा कि हमें उनकी विरासत को संजोकर रखना चाहिए और राष्ट्र के उत्थान में अपना पूरा योगदान देना चाहिए। उन्होंने छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। नृत्य की निर्णायक मंडली में राजोश्री हलधर , पूर्व नृत्य शिक्षिका एम् जी एम् स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने इस पावन पर्व पर अपने स्कूल के संस्थापकों को, जिन्होंने इस स्कूल की नींव रखी, भावपूर्ण याद किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि वे अनुशासन में रहकर अध्ययन करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। हमेशा अपने गुरुजनों का आदर करें, क्योंकि गुरु का सम्मान किए बिना शिक्षा प्राप्त करना संभव नही।ं विद्यार्थियों को हमेशा कठिन परिश्रम करना चाहिए और स्वयं पर भरोसा रखना चाहिए। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति नियति का एक अनूठा संगम था, क्योंकि स्वतंत्रता का संघर्ष लंबा और कठिन था, जिसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और एक जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
प्राचार्य अमर प्रसाद ने बच्चों से कहा की हमारी सच्ची देशभक्ति तभी होगी जब हम अपना कीमती समय भारत को आगे बढ़ाने में देंगे तथा प्रकृति की रक्षा करेंगे। दूसरे की मदद करे और देश की एकता को मजबूत बनायें। उपप्राचार्य देव दुलाल ने कहा की पावन अवसर पर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें। शहीदों के बलिदान को शत-शत नमन करे।ं
विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सचिव, मिथिला सांस्कृतिक परिषद के महासचिव नीरज चौधरी ,विद्यालय के उपाध्यक्ष बटोही कुमार ,संयुक्त सचिव सुनील मोहन ठाकुर, शिक्षा सचिव उदय चन्द्र झा, रबिन्द्र झा, के० सी० झा, प्रदीप कुमार झा, श्रवण झा,शम्भू झा,अरुण पाठक आदि मौजूद थे।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai