


बोकारो। बोकारो जिले की अग्रणी तकनीकि शिक्षा का केन्द्र गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस, इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज में आयोजित आईडिया ट्राईव 2026 के प्रथम चरण के संस्थागत स्तर पर 10 प्रोजेक्ट्स तथा स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2026 के तहत 30 प्रोजेक्ट्स और रिसर्च आइडिया प्रस्तुत किए गए। इस आयोजन में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपने नवाचारों एवं प्रोजेक्ट्स को पीपीटी के माध्यम से तथा फिजिकल प्रोटोटाइप के रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रोजेक्ट्स में छात्रों की तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान की क्षमता देखने को मिली।
कार्यक्रम का आयोजन आई आई सी संयोजक प्रो. पंकज कुमार राय के नेतृत्व में उनके सहयोगी सदस्यों प्रो. सुमन कुमारी एवं प्रो. परमेश्वर रजक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बताया कि आने वाले समय में इंवोशेन और आईडिया ही किसी भी देश के भविष्य को पुनर्परिभाषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर नवाचार, शोध एवं रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के बाह्य पर्यवेक्षक के रूप में आई आई टी खड़गपुर के पूर्व छात्र एवं एआई एमएल विशेषज्ञ इंजीनियर मनीष राज ने प्रोजेक्ट्स का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया। इसके अतिरिक्त संस्थान के सभी विभागाध्यक्षों ने आंतरिक पर्यवेक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह एवं सचिव एस. पी. सिंह ने अपने बधाई संदेश में छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला समय सक्षम, सकारात्मक सोच और नवाचार का है तथा विद्यार्थियों को नई तकनीकों एवं रचनात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने यह भी जानकारी दी कि झारखंड सरकार की जेसीएसटीआई द्वारा संस्थान के दो मेधावी प्राध्यापकों को शोध परियोजनाओं के लिए अनुदान प्रदान किया गया है। इनमें डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता को ₹4.50 लाख तथा डॉ. विकास घोषाल, विभागाध्यक्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग को ₹1.05 लाख का रिसर्च प्रोजेक्ट ग्रांट प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि के लिए संस्थान के निदेशक ने झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. डी. के. सिंह के प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद के साथ आभार जताया।
कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन में प्रमुख रूप से प्रो. शहनाज़ फ़रहीन, डॉ. ए. पी. बनवाल, डॉ. मनोजीत डे, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा तथा डॉ. शफ़ाक़ रहमत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
