Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धनबाद: दारोगा-विधायक विवाद गहराया, एसोसियेशन का तेवर चढ़ा

धनबाद: दारोगा-विधायक विवाद गहराया, एसोसियेशन का तेवर चढ़ा
विधायक जयराम महतो व बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच का बवाल

2394


धनबाद/रांची। विवाद, बवाल व तेवर से झारखंड लोकतां़ित्रक क्रांतिकारी मोर्चा के बहुचर्चित विधायक जयराम महतो का गहरा नाता रहा है। वे अपने तेवर के कारण अपने लोगों के बीच खास लोकप्रिय हैं और उनके समर्थक उनक अंदर हर समस्या का समाधान देखते हैं। जयराम महतो हर मर्ज की दवा जानते हैं। किसे किस डिग्री तक हड़काना है, किसे किस डिग्री तक पुचकारना है और किसे संविधान विधान व कानून की दुहाई देकर समझाना है। अगर यह कलाकारी किसी को सीखना है तो वह जयराम महतो से सीख सकता है। अपने समर्थकों में खासा लोकप्रिय विधायक जयराम महतो हर आनेवाले समस्याग्रस्त लोगों की समस्या सुनते हैं। फिर भीड के बीच से ही संबंधित अधिकारी,कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारियों को फोन लगाते हैं और अपना परिचय देकर तेवर के साथ पेश आने लगते हैं। कभी जोरदार आवाज में, तो कभी शालीन तरीके से समझाते हैं। बात समझ कर उधर से काम करने की हामी भरी तो ठीक, वरना संविधान,विधान की दुहाई देते हुए व्यवस्था पर प्रहार करते हुए उखड़ पड़ते हैं। उनका यह व्यवहार उन्हें राज्य के अन्य जन प्रतिनिधियों से अलग बनाता है,तो उनका यह तेवर सामनेवाले का पसीना बहाने लगता है। अधिकारी उनके व्यवहार से खौफजदा हो जाते हैं,तो जनता जर्नादन अपने नेता द्वारा उनकी समस्या का इंस्टैंट फैसला लेने के लिए तत्काल बढ़ाया गया कदम को देखकर अपने नेता पर जान लुटाने को तैयार हो जाते हैं और फिर उनका जयकारा लगने लगता है। खुद को सादगी पसंद बतानेवाले, दिखानेवाले विधायक जयराम कभी किसी मामले को लेकर सीमा से बाहर भी हो जाते हैं,जिससे उनका संकट बढ़ जाता है। अभी किसी मामले को लेकर उनकी धनबाद के बरवाअडडा के थाना प्रभारी से उनका फोन पर हॉट टाक हुआ। संविधान,विधान की दुहाई देनेवाले विधायक जी आपे से बाहर हो गये और थाना प्रभारी को सुना दी खरी खोटी। दारोगा ने भी उनकी काल रिकार्ड कर ली। केवल इतना ही नहीं हुआ बल्कि वे गुस्से से ऐसा भर गये की संवैधानिक पद की गरिमा को भूलकर थाना प्रभारी को असंवैधानिक गाली से नवाज दिया और धमका भी दिया। फिर फोन पर बात खत्म होने पर थाना प्रभारी पर गरमाए विधायक थाना पहुंच गये और जो आरोप है उन्होंने अभद्र भाषा के साथ साथ सरकारी काम में बाधा पहुंचाया और मारपीट करने के साथ साथ अपने समर्थकों के साथ थाना में जमकर बवाल काटा। पहले सुन लीजिए नेताजी का गुस्सा । आडियों जो वायरल हुआ है हम संवैधानिक तरीके से उसे पूरा दिखा सुना नहीं सकते, इसलिए कुछ जगहों पर आडियो का म्यूट किया गया है।

अब विधायक जी दे रहे हैं अपनी सफाई। उनके खिलाफ बरवाअडडा थाना में नामजद एफ आई आर दर्ज किया गया है। उनके कई समर्थकों का भी नाम दर्ज है। विधायक अब जो सफाई दे रहे हैं उस पर गौर करें तो वे स्वीकार रहे हैं कि हाट टॉक हुआ है, फोन पर भी और थाने में भी। लेकिन विधायक मारपीट की बात से इंकार करते हैं और कहते हैं कि अगर ऐसा हुआ है तो थाना का वीडियों फुटेज सार्वजनिक किया जाए। वे थाना प्रभारी से हुई बातचीत को वायरल करने पर इसे अपनी निजता का हनन मानते हैं और इसको लेकर मामला दर्ज कराने की बात कहते हैं। लेकिन विधायक जी ने एक बार फिर साफ साफ समझा दिया है कि अगर ऐसे मामले आते है तो अब जनता को चाहिए कि ऐसे अधिकारियों से सीधा निपटा जाए। मतलब विधायक जी ने भविष्य को लेकर अपनी बात समझा दी है। सुनिए और इसका मतलब खुद निकालिए।

इधर इस मामले को लेकर तेवरदार विधायक के खिलाफ झारखंड पुलिस एसोसियेशन ने भी तेवर दिखा दिए हैं। मतलब विधायक के खिलाफ पुलिए एसोसियेशन रोष में है और विधायक पर थाना प्रभारी को प्रताडित करने का आरोप लगाकर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
अपने तेवर से अपनी अलग पहचान रखनेवाले जयराम महतो इस बार अपने तेवर को लेकर फंस गये हैं और मामला तूल पकड़ने लगा है।
निश्चित तौर से व्यवस्था का आलम संतोषप्रद नहीं है,जिसके कारण आमलोगों की परेशानी बढ़़ी हुई है। लोग अपनी समस्या को लेकर हर उस दरवाजे पर जाते हैं, जहां से उनको राहत मिल सके। जयराम महतो से भी लोग गुहार लगाने जाते हैं। लेकिन जिस शैली में जयराम महतो पेश आए हैं,उसने एक नये बहस को जन्म दे दिया है कि जन प्रतिनिधि होने का मतलब किसी को भी डराना,धमकाना और गाली देना ही होता है। धनबाद में दारोगा को हड़काने व गाली देने के मामले में अब जयराम घिर गये हैं।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai