बोकारोः जर्जर आवासीय कालोनी, धाराशायी होते ब्लॉक, तबाह होती जिन्दगियां
क्या उजाड़ बन जायेगा बोकारो, कब थमेगा यह सिलसिला ?
बोकारो। कभी दूर से ही बोकारो की रौनक का प्रदर्शन करनेवाली आवासीय कालोनी अब बेरौनक होती जा रही हैं और अब इसको लेकर जोर शोर से सवाल उठ रहा है कि क्या कभी बोकारो की शानो शौकत रहीं इसकी आवासीय कालोनियां बीरान हो जायेंगीं ? क्या उजाड़ हो जायेगा बोकारो ? सवाल गंभीर है। इस सवाल ने यहां लीज पर,लाईसेंस पर क्वार्टर लेकर रहनेवाले हजारों लोंगों की नींद हराम कर दी है। इन कालोनी में रहनेवाले बीएसएल के एक्स इंम्प्लाई,उनके परिजन और सेल के बोकारो कारखाना में काम करनेवाले कर्मचारियों की चिन्ता अब बढ़ गयी है। एक तरफ बोकारो स्टील प्लांट के उत्पादन को बढ़ाने व इसके विस्तार की परियोजनाएं आगे बढ़़ रहीं हैं और बोकारो स्टील प्लांट की वजह से लोगों में बेहतर होने व आने वाले कल के उज्जवल होने की संभावनाएं दिख रही है, वहीं दूसरी ओर इसकी आवासीय कालोनी जर्जर होती जा रही है। क्वार्टरों के निर्माण के वक्त की गयी कमीशनखोरी, गुणवतता के प्रति बरती गयी लापरवाहियों ने इन्हें उम्र के पहले ही जर्जर बना दिया है उपर से प्रबंधन की ओर से इनके रखरखाव, अनुरक्षण व मरम्मत के प्रति साफ साफ दिख रही उदासीनता इन क्वार्टरों की रही सही कसर निकाल कर इन्हें और खंडहर बनाने लगीं हैं। आवासीय कालोनी के ब्लॉक जर्जर होते जा रहे हैं और इनकी मरम्मत के नाम पर कहिए तो गंभीरता से उपाय करने की बजाय प्रबंधन द्वारा तय ठेकेदार काम कम, थूक पॉलिस ज्यादा कर रहे हैं। यहां रहनेवाले वैसे पूर्व कर्मचारी,जिन्होंने 99 साल के लीज पर क्वार्टर लेकर अपने भविष्य का सपना देखा था, उनको जोर का झटका लग रहा है। दरअसल क्वार्टर लीज पर देने के बाद बोकारो स्टील प्लंाट प्रबंधन ने लीजधारी को ही थोप दिया की वह उस लीजवाले क्वार्टर का अनुरक्षण मरम्मत करेेंगे और क्वार्टर की देखरेख की जिम्मेवारी उनकी होगी। लेकिन उसी ब्लॉक के अन्य क्वार्टर जो किसी अन्य को आवंटित हैं और जिसमें कर्मचारी रह रहे हैं उनका मेन्टेंनस व रखरखाव की जिम्मेवारी बोकारो कारखाना प्रबध्ंान की है। लेकिन ऐसे क्वार्टरों व ब्लॉक की देखरेख में प्रबंधन की उदासीनता दिखती है, जिसकी वजह से अन्य क्वार्टर भी जर्जर होते जा रहे हैं। इस हालत में जो लीज पर या लाईसेंन्स पर क्वार्टर लेकर रह रहे हैं और उन्होंने अपनी खर्च पर अपने हिस्से के क्वार्टर को ठीक ठाक कर रखा है, उन पर भी संकट मंडराने लगा है क्योंकि अन्य क्वार्टर देखरेख के अभाव में तेजी से जर्जर होते जा रहे हैं और उनके अनुरक्षण के काम में केवल खानापूर्ति हो रही है, इस हालत में डेंजर बनते ब्लॉक के कारण उनके क्वार्टर पर भी इसके कुप्रभाव से इंकार नहीं किया जा सकता। थोडी सी बरसात और बोकारो स्टील प्लंाट के विभिन्न कालोनी के क्वार्टरों के गिरने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे हादसे बतलाते हैं कि इनके निर्माण के वक्त किस हद तक लूट खसोट की गयी और उसके बाद इनके अनुरक्षण के नाम पर किस तरह खानापूर्ति की जा रही है। अभी तब प्रबध्ंान की ओर से यह बताया गया है कि क्वार्टरों की हालत की जांच विशेषज्ञों से करायी जा रही है और अब तक इनकी जांच में 169 ब्लॉक को रहने के लिए खतरनाक माना गया है। ऐसे हालत में वहां रह रहे लोगों को अन्यत्र शिफट करने की योजना बनाकर प्रबंधन ने अपनी पहल तेज कर दी है। प्रबंधन की ओर से इस पहल के बाद भी कुछ लोग हटने को तैयार नहीं हैं। लेकिन यहां रहनेवाले लोग कहते हैं कि प्रबंधन यहां रहनेवाले लोगो को परेशान करने का काम कर रहा है। जर्जर ब्लॉक में रहनेवाले लोगों को हटाने की पहल पर एक बार धनबाद के स्थानीय सांसद ढुल्लू महतो भी आए और उन्होंने साफ कर दिया कि यहां रहनेवाले लोग नहीं हटंेगे, मैनेजमेंट यहां रहनेवाले लोगों के क्वार्टर को मरम्मत कर सुरक्षित बनाए। लेकिन अपनी राजनीति चमका कर सांसद चले गये, फिर उन्होंने कोई सुध नहीं ली कि उनकी चेतावनी का कितना असर हुआ और यहां रहनेवाली एक बड़ी आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित हुई या नहीं। इस बीच क्वार्टर को जर्जर बताकर प्रबंधन ने यहां रहनेवाले लोगों को विकल्प का अवसर दिया। बहरहाल इसी बीच सेक्टर बारह ई में एक ब्लॉक कई र्क्वाटरों के साथ जमीन्दोज हों गया और हंगामा बरप गया। प्रबंधन ने अपना तर्क देकर खुद की जवाबदेही से हाथ उठा लिए। इधर जिला प्रशासन ने इस मामले को लेकर अपनी गंभीरता दिखा दी है। उपायुक्त ने मामले की जांच का आदेश देकर एसडीएम प्रांजल ढाढा से 72 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। इस बीच बोकारो मैनेजमेंट को भी अपने क्वार्टरों की वास्तविक हालत पर अपनी रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। पर यह मामला चल ही रहा है तो अब सवाल उठ रहा है कि क्या जो क्वार्टर अभी टिके हैं,खड़े हैं और अनुरक्षण की जरूरत महसूस कर रहे हैं, उनको टिकाए रखन,े बचाए रखने की कोई योजना है या प्रबंधन अपने उदासीन रवैया से उनको भी डेंजर बनाने और आवासीय कालोनी को उजाड़ बनाने की दिशा में सोच रहा है। अभी प्रबंधन की मानें तो 169 ब्लॉक डेंजर बन गये हैं। उनको रहने के लायक अब नहीं माना गया है। यानि इसमे रहना खतरनाक है। इसका मतलब है कि बोकारो के सेक्टर एक से लेकर बारह तक के सेक्टरों में अब भी तीस हजार से ज्यादा क्वार्टर बेहतर स्थिति में है। इनको बेहतर अनुरक्षण व रखरखाव की जरूरत है। लेकिन बोकारो के नगर सेवा विभाग की ओर से इनकी समुचित देखरेख की किसी योजना पर मुकम्मल काम नहीं हो रहा। मतलब आज जो क्वार्टर खडे़ हैं कल 169 डेंजर बने आवासीय ब्लॉक की केटेगरी में नहीं आयेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है। जाहिर सी बात है इस हालत में अनुरक्षण के अभाव में ब्लॉक जर्जर होते जायेंगे और कंपनी के खाते वाले क्वार्टर के अलावा इन ब्लॉकों मंे लीज पर दिए गए क्वार्टर भी संकट में पड़ जायेगे। मतलब है कि यहां 99 साल के लीज पर क्वार्टर लेकर या लारईसेंस पर क्वार्टर आवंटित कराकर रहनेवाले लोगों को उनके आवास को लेकर चिन्ता सताने लगी है। यह चिन्ता इसलिए है कि क्वार्टरों के ब्लॉक के अनुरक्षण का जो हाल है, वह बेहद ही चिन्तनीय है और अगर यही हाल रहा तो वह समय जल्द ही आनेवाला है, जब अभी डेंजर घोषित 169 ब्लॉक की केटेगरी में और कई ब्लॉक शामिल हो जायेगें और उन ब्लॉकों में रहनेवालेे लोगों की जिंदगी दांव पर लग जायंेगी। सेक्टर बारह ई के ब्लॉक के गिरने का हादसा यह संकेत दे गया है कि बोकारो मैनेजमेंट अपने शेष बचे क्वार्टर व ब्लॉक की मरम्मत व अनुरक्षण पर ध्यान दें। बोकारो प्रबंधन ने ब्लाक गिरने के इस मामले मंे भले ही अपनी जवाबदेही से बचने का तकनीकि आधार बनाया हो लेकिन वह बोकारो के आवासीय कालोनी के अन्य ब्लॉकों की जिम्मेवारी से बच नहीं सकता। अगर समय रहते कालोनी के क्वार्टरों के अनुरक्षण पर गौर नहीं किया गया तो हादसों को थामना मुश्किल भरा होगा। समय रहते काररवाई जहां क्वार्टरों में जान फूंकेगा, वहीं यहां रहनेवाले लोगों को भरोसा भी देगा। अभी इस घटना के बाद जो डेंजर जोन से बाहर के क्वार्टर हैं और उसमें रहनेवाले लोगों की चिन्ता है, उसे दूर करना प्रबंधन की प्राथमिकता होनी चाहिए। थोडी भी लापरवाही हजारों जिन्दगियों व बोकारो स्टील प्लंाट की संपत्ति पर भारी पड सकती है, इस पर गंभीरता से मंथन करने की जरूरत है। वरना क्वार्टरों के गिरने का सिलसिला और कालोनी के उजाड़ होने का हादसा थमने से रहा।
