Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बीएसएल ने किया खिलाड़ियों एवं युवा प्रतिभाओं का सम्मान

KHEL

बोकारो। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने, उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने तथा बच्चों एवं युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह को बढ़ावा देने के मकसद से मंगलम बैंक्वेट हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बोकारो इस्पात संयंत्र के संपर्क एवं प्रशासन-क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रियरंजन मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, संपर्क एवं प्रशासन विभाग के अधिकारी, बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025-26 में सेल एवं अंतर-इस्पात संयंत्र खेल प्रतियोगिताओं में बीएसएल स्पोर्ट्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों एवं टीमों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा बोकारो जिले के 25 विद्यालयों के बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को भी मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर निदेशक प्रभारी ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों तथा युवा प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उन्हें निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने खेल कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेलों को व्यक्तित्व विकास, टीम भावना, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai