Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अतिक्रमणमुक्त जमीन पर फिर कैसे खड़ा हो जाता है विशाल ढांचा ? बोकारो स्टील सिटी में अतिक्रमण का क्या है मैकेनिज्म

ATIKARMAN
बोकारो के बारे में एक बात फेमस है। अगर आप भूमिहीन हैं। आपके सिर को छत की जरूरत है। आप बेरोजगार हैं। आपको रोजगार की जरूरत है। पर आपके पास पैसा नहीं है की आप किराए पर दुकान मकान ले सकें। अपने रहने व रोजगार का साधन बना सकें। तो आपके लिए है ना बोकारो। चले आईये बोकारो। बोकारो स्टील की जमीन पर जहां मन हो अतिक्रमण कीजिए बिना किसी रोकटोक के। अपना मकान दुकान का ढंाचा खड़ी कीजिए, निर्माण कीजिए, झोपड़ी बनाईये। फिर टोका फंसाईये, बिजली जलाईये। पानी के पाईप लाईन को छेेदिये कनेक्शन लीजिए और बिजनेस के साथ साथ मुफत में रहने का आनंद पाईये। लीजिए इस तरह से आपकी समस्या हो गयी छूमंतर। इस तरह कीजिए अपना हाथ जगरन्नाथ जिन्दाबाद। केवल इतना ही नहीं आप भले ही भूमिहीन हो,लेकिन आप चाहें तो अपने आस पास की जमीन पर अपने अतिक्रमण का दायरा को आगे बढ़ाईये। कब्जा कीजिए और फिर जमीन की खरीद फरोख्त का कारोबार भी करने लगिए। बिलकुल ऐसे जैसे आपकी बपौती हो, यह जमीन। प्लॉट बनाईये। उसे बेचिए और लाखों कमाईये। जमीन भले ही बोकारो स्टील प्लांट की हो लेकिन उसकी खरीद फरोख्त कर आप मुफत में ही पुस्तैनी जमीन्दार होने का अहसास करने लगिए। इस काम में कोई रिस्क नहीं है आप यह काम बेरोकटोक करते रहिए। आज बोकारो स्टील प्लांट की अधिग्रहित जमीन पर अतिक्रमण कर बसी एक बड़ी आबादी अलग से ही अपनी कालोनी का अहसास कराती है। जितनी आबादी बोकारो स्टील के आवासीय कालोनी में वैध तरीके से रह कर बिजली पानी का शुल्क चुकाती है। उससे कहीं बड़ी आबादी अतिक्रमण के जरिए बसी है और बोकारो स्टील प्लांट की जमीन का उपयोग अपने रहने व कमाने के लिए कर रही है। इसके अलावा बिजली व पानी का बिना एक पाई चुकाए मुफत में आनंद भी उठा रही है। और अब देखिए। अगर कभी कभार बोकारो स्टील प्लांट को यह अहसास होता है की उसकी जमीन है, उसकी बिजली है और उसका पानी है, उस पर कोई दूसरा कब्जा करे ठीक नहीं, रोकना चाहिए, हटाना चाहिए और ऐसा करने गयी टीम,जब कदम उठाती है तो फिर जो नजारा दिखता है, वह बेहद ही चौंकानेवाला और घबरानेवाला होता है। अतिक्रमणकारियों का खुलेआम हंगामा और विरोध के साथ साथ टीम पर हमला जैसी दुर्भाग्यजनक घटना यह बता देती है की चोरी और सीनाजोरी का मुहावरा कोई ऐसे ही नहीं बना है।
वैसे बोकारो स्टील प्लांट अपनी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने का काम तो करता है, लेकिन मुक्त करायी गयी जमीन की सुरक्षा कैसे हो इसकी चिन्ता नहीं करता। पता नहीं अतिक्रमण हटाने मंे तत्परता दिखानेवाली टीम फिर दुबारा अतिक्रमण मुक्त करायी गयी जमीन की ओर ताकना पंसद नहीं करती क्यों। और कुछ समय बाद उसी जमीन पर पहले से भी बड़ा ढंाचा बनकर तैयार हो जाता है और वह ढांचा दूर से ही अपनी भव्यता के साथ बोकारो स्टील प्लांट को मुंह चिढ़ाता दिख जाता है। बोकारो में अवैध तरीके से खड़ा किए गए ढांचा को गिराने व फिर उसी ढंाचा को खड़ा होने के कई उदाहरण हैं। यह कौन सी मैकेनिज्म है उसे जानने की उत्सुकता बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन को हो या ना हो। लेकिन यहां रहनेवाले लोग जरूर उस खास तरीके से विकसित किए गए मैकेनिज्म को जानना चाहते हैं जो अतिक्रमण करनेवाले को हिदायत देकर उनका अतिक्रमण ढांचा ढाहता है और फिर कुछ समय बाद वहीं पर उससे भी बड़ा ढांचा बनकर तैयार हो जाता है और अतिक्रमण हटाने में लगी टीम को, बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन को दोबारा खड़ा किया गया वह अतिक्रमण फिर नहीं दिखता। बोकारो कारखाना प्रबंधन उस अतिक्रमण पर फिर खामोश हो जाता है। इशारा पैरवी, पैसे, मजबूरी और सामर्थ्य की ओर वह मैकेनिज्म करता है, इसे एक बारगी नकारा भी नहीं जा सकता। कहते हैंे कि बोकारो स्टील प्लांट का नगर सेवा विभाग इस मैकेनिज्म का हिस्सा है। नगर सेवा के भ्रष्ट लोग मेवा पाते हैं और अपनी आंख मूंद कर छूट देते हैं।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai