Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बीएसएल में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर सतर्कता जागरूकता व संवाद कार्यक्रम

बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग द्वारा आगामी सतर्कता जागरूकता सप्ताह तथा निवारक सतर्कता अभियान के तहत बोकारो स्टील प्लंाट के प्रोजेक्ट डिवीजन के टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के अधिकारियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट कमर्शियल) सहित टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा सतर्कता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सोलह प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर सतर्कता विभाग की ओर से उप महाप्रबंधक एवं सहायक महाप्रबंधक ने टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया। चर्चा के दौरान टेंडर दस्तावेजों में संभावित अस्पष्टताओं की पहचान एवं निराकरण, कार्यों एवं दायित्वों की स्पष्टता, निर्णय लेने की प्रक्रिया में जवाबदेही तथा टेंडरिंग कमेटियों की भूमिका एवं कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा कई सुझाव एवं अनुभव साझा किए गए।
यह संवाद कार्यक्रम संगठन में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं जवाबदेही की संस्कृति को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस पहल के माध्यम से प्रक्रियाओं में संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान करने, निर्णय लेने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने तथा निवारक सतर्कता को कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया गया। इस वर्ष की सतर्कता जागरूकता की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” के अनुरूप आयोजित यह कार्यक्रम बीएसएल में सतर्क एवं नैतिक कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai