Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जयंती पर याद किए गए पदम् भूषण फादर कामिल बुल्के


बोकारो। हिंदी के प्रख्यात विद्वान फादर कामिल बुल्के को उनकी 117वीं जयंती पर श्रद्धा के साथ याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी बोकारो के एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल साहित्य क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने फादर कामिल बुल्के को पुष्पांजलि दी और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फादर कामिल बुल्के का जन्म बेल्जियम में हुआ था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीएससी डिग्री हासिल की। 1930 में जेसुइट बने वह 1936 में मुम्बई आए। दार्जिलिंग में प्रवास के बाद वह गुमला आए। यहां पांच वर्ष तक गणित पढ़ाया। यहीं हिंदी, ब्रजभाषा व अवधी सीखी। 1940 में हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयास से विशारद की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से संस्कृति में स्नातकोत्तर व इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। 1950 में वह रांची आए। यहां सेंट जेवियर्स महाविद्यालय में इन्हें हिंदी व संस्कृत का विभागाध्यक्ष बनाया गया। इसी वर्ष बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् की कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त हुए। 1972 से 1977 तक भारत सरकार की केंद्रीय हिंदी समिति के सदस्य रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन हिंदी भाषा व भारतीय संस्कृति को समर्पित कर दिया। वह हिंदी, तुलसी व वाल्मीकि के भक्त रहे। भारत सरकार ने उन्हें 1974 में पद्म भूषण से सम्मानित किया। फादर कामिल बुल्के के आदर्श को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। क्लब के छात्र-छात्राओं ने फादर कामिल बुल्के के जीवन चरित्र एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके कार्यों को गीत ,भाषण एवं चित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया। उप प्राचार्या राखी बनर्जी व हेड मिस्ट्रेस सपना जोशी ने भी फादर कामिल बुल्के की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की सफलता में प्रभारी शिक्षिका चंदा कुमार, शिक्षक लव कुमार व साहित्य क्लब के विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर हिंदी एवं संस्कृत विभाग के शिक्षक, शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai