Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भैंस बसंती का बर्थ डे है चर्चा में

मेरी भैंस को डंडा क्यों मारा ? यह गाना सात के दशक में काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाना को भैंस के प्रति अनुराग के साथ अपनापन दिखाकर सिनेमा में फिल्माया गया था। यह इंसान की फितरत में है कि उसका किसी से भी लगाव हो जाता है और फिर इस अपनेपन को प्रदर्शित करने के लिए वह किसी भी हद तक चला जाता है। एक ऐसा ही किस्सा चर्चा में हैं उतर प्रदेश से। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से यह अनोखा मामला सामने आया है, जब एक भैंस का जन्म दिन सेलेबरेशन धूमधाम से आयोजित किया गया। बलिया के बड़गांव ;मनियरद्ध के निवासी राजेश कुमार वर्मा ने अपनी पालतू भैंस बसंती् का चौथा जन्मदिन बिल्कुल इस शान से मनाया कि वैसा जन्म दिन किसी पांच सितारा होटल में भी गिने चुने लोग मनाते होंगे। उसने अपनी बसंती भैंस का जन्म दिन इंसानों की तरह बेहद धूमधाम से मनाया। भैंस को सजाया गया। केक मंगाए गए। जन्मदिन की पार्टी के लिए आयोजन स्थल को रंग.बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया फिर विशेष तरह से मंगाए गए केक को टेबल पर लगाया गया। भैंस बसंती के उसके चौथे जन्म दिन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गयी। उसे फूलों की माला पहनाई गई और उसके सिर पर खास तौर पर हैप्पी बर्थडे की् टोपी सजाई गई। इस दौरान धूमधाम से केक काटा गया। भैंस को केक व केले खिलाए गए और समारोह में शामिल ग्रामीणों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। सोशल मीडिया पर वायरल यह अनोखा सेलेबरेशन इंसान और पशु के बीच इस अनूठे और गहरे भावनात्मक प्रेम उदाहरण को दिखा रहा है। इस आयेाजन की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा जारी है।
उड़ान लाईव सेन्ट्रल डेस्क से विशेष रिपोर्ट

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai