

बोकारो। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए ई एस एल स्टील लिमिटेड ने अपनी प्रमुख स्वास्थ्य पहल प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक आयोजित सात एच आई वी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग कैंपों के माध्यम से 307 लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई हैं. ये कैंप शिखर पार्किंग प्लाजा, चिमनी पार्किंग (वेदांता लेन) और गरगा गेट के पास आयोजित किए गए, जिन्हें जिला स्वास्थ्य समिति एवं आई टी सी टी सेंटर, सदर अस्पताल, बोकारो के सहयोग से संचालित किया गया।
एडस व एच आई वी जागरूकता एवं जांच शिविर गरगा गेट के पास आयोजित किया गया, जहां ट्रक चालकों, हेल्परों और दैनिक मजदूरों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई।ं. ये ऐसे समुदाय हैं, जिन्हें नियमित स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तक पहुंच बनाने में अक्सर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
इन सभी सात शिविरों में गोपनीय काउंसलिंग एवं एडस जांच के साथ-साथ एडस व एच आई वी की रोकथाम, संक्रमण, उपचार और समय पर जांच के महत्व को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार अपनाने, एडस व एच आई वी नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और आवश्यकता पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस पहल के माध्यम से से जुड़े मिथकों एवं भ्रांतियों को दूर करने तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार दृष्टिकोण विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस पहल पर पूर्णकालिक डायरेक्टर रवीश शर्मा ने प्रोजेक्ट आरोग्य के माध्यम से कंपनी के प्रयास की चर्चा करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता उन लोगों तक पहुंचाई जाए, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। ये शिविर निवारक स्वास्थ्य देखभाल, समय पर जांच एडस व एच आई वी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने प्रतिबद्धता दोहरायी की कंपनी भविष्य में भी अपनी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और मजबूत करते हुए स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समुदायों के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
प्रोजेक्ट आरोग्य बोकारो एवं आसपास के क्षेत्रों में निवारक स्वास्थ्य देखभाल, स्वास्थ्य जागरूकता और समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप को बढ़ावा देते हुए वंचित समुदायों के बेहतर स्वास्थ्य परिणामों की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
