Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आर बी आई की सुरक्षित तिजोरी तक पहुंची फेक करेंसी, भारतीय अर्थ व्यवस्था को अस्त व्यस्त करने की साजिश या कुछ और ?

देश की अर्थ व्यवस्था से खेल कर इसे अस्त व्यस्त करने में लगे देशद्रोहियों ने भारी मात्रा में न केवल फर्जी नोटों को बाजार में उतार दिया है बल्कि नकली नोटों को मजबूत सुरक्षा व्यवस्था से लैस रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तिजोरियों तक पहुंचा दिया है। करोडों के फर्जी नोट के ऐसे ही एक मामला के सामने आने के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गयीं हैं और उन्होंने अपनी जांच तेज करते हुए पूरी प्रणाली को समझने का काम शुरू कर दिया है, जिसके कारण देश के बैंकों तक फर्जी नोट पहुंचने लगे और फिर बिना रोक टोक के उनके बंडल बनाकर उनको आरबी आई के करेंसी चेस्ट तक तक पहुंचाया जाने लगा। दरअसल फेंक करेंसी के रिजर्व बैंक तक पहुंचने का मामला देश के लिए चिन्ता का विषय है और किसी मसाला फिल्म से कम नहीं है। इसने एक बड़ी चुनौती दी है कि यह पता लगाया जाए कि देशद्रोहियों की पहुंच बैंक की तिजोरियों तक कैसे हुई। यह मामला अब चर्चा में है और इसको लेकर हडकंप मचा हुआ है। यह मामला तब गरमाया जब पीएनबी की करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद हुए और सक लोग सकते में पड़ गये। यह खेल हुआ ऊपर असली नीचे असली और बीच में नकली की तर्ज पर। खेल उजागर हुआ पंजाब नैशनल बैंक की सहारनपुर की शाखा से और फिर जांच आगे बढ़ती गयी और फेंक करेंसी का मामला जोर पकडता गया। पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट से सहारनपुर के भारतीय स्टेट बैंक के करेंसी चेस्ट के जरिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया जयपुर भेजी गई करेंसी नकली मिलने के बाद नकली नोटों का आरबीआई की तिेररी तक पहुंचने का मामला जोर पकड़ा। जानकारी है कि 6 जुलाई 2026 को सहारनपुर से आरबीआई जयपुर के लिए 111 करोड़ रुपये की करेंसी भेजी गई थी। इस खेप में 500 रुपये के 1900 बंडल और 200 रुपये के नोट के 800 बंडल शामिल थे। करेंसी की पैकिंग और भेजने की प्रक्रिया में एक पार्ट टाइम हाउस कीपर की भूमिका थी। 111 करोड़ की यह करेंसी सड़ी गली थी और पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट से एसबीआई करेंसी चेस्ट सहारनपुर के माध्यम से आरबीआई जयपुर को भेजी गई थी। लेकिन इनमें 17 करोड़़ से ज्यादा का फेक नोट मिला। बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा को भेदते हुए इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट बैंकिंग सिस्टम के भीतर पहुंच गये वह घोर आश्चर्य का विषय है और सबको सकते में डालनेवाला भी । अब इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां और राष्ट्रीय जांच एजेंसी की आठ सदस्यीय टीम सहारनपुर पहुंच गयी है। इस टीम की कोशिश है कि यह पता लगाया जा सके कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नकली करेंसी बैंक की करेंसी चेस्ट तक पहुंची तो कैसे पहुंची। लापरवाहियां है, मिलीभगत हैं या कोई राष्ट्र विरोधी साजिश। जांच एजेंसियो ने बैंकों मं नोट आने व उनको करेंसी चेस्ट तक पहुंचाने में किसकी क्या भूमिका है इसकी जांच पर फोकस किया है। एंजेसियां बैंक में नकदी आने की पूरी प्रक्रिया को खंगाल रही हैं। किन किन शाखाओं से कितनी नकदी करेंसी चेस्ट में भेजी गई, नोटों की गिनती और सत्यापन कैसे हुआ, नकदी किस-किस स्तर से गुजरी और उसे करेंसी चेस्ट में जमा करने से पहले किस तरह जांचा गया. इन सभी बिंदुओं पर रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। केन्द्रीय व स्टेट की एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि नकली नोट सीधे करेंसी चेस्ट में पहुंचे या फिर किसी बैंक शाखा के जरिए वहां तक पहुंचाए गए। क्या पूरा सिस्टम नकली नोटों की आपूर्ति करने वालों का गुलाम बन गया है। इस मामले मंे बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। ख़ासतौर पर यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोटों की पहचान निर्धारित जांच प्रक्रिया के दौरान क्यों नहीं हो सकी। सहारनपुर पीएनबी में नकली नोटों के नेटवर्क की तलाश कर रही एजेंसियां अब इसके छुपे राज को खोलने में लग गयीं हैं। 17.29 करोड़़ के जाली नोट से जुड़े़ इस मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai