GGSESTC बी.एफ.एस.आई. इंडस्ट्री में करियर एवं म्यूचुअल फंड ओलंपियाड

बोकारो। झारखंड में तकनीकी शिक्षा में लोकप्रिय नाम गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैम्पस इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज में विद्यार्थियों को बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एवं इंश्योरेंस (बी.एफ.एस.आई) इंडस्ट्री में करियर की संभावनाओं से एक सेमिनार के जरिए अवगत कराया गया। विशेष सेमिनार में एमबीए एवं बीबीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कोलकाता के फीन एक्स कंपनी के रीजनल मैनेजर मनीष कुशवाहा ने इस कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को बी.एफ.एस.आई क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों, रोजगार के अवसरों तथा इस क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक कौशल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय क्षेत्र में बदलते अवसरों और व्यवसायिक विकास की संभावनाओं से भी परिचित कराया।
सेमिनार के दौरान म्यूचुअल फंड ओलंपियाड के संबंध में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को म्यूचुअल फंड, निवेश एवं वित्तीय जागरूकता से जुड़े विषयों में अपनी जानकारी बढ़ाने तथा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक प्रो० (डॉ०) प्रियदर्शी जरूहार ने बताया कि विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता विकसित करने के साथदृसाथ उन्हें बी.एफ.एस.आई सेक्टर में बेहतर करियर के लिए तैयार करना है। संस्थान की प्रशासनिक एवं कानून अधिकारी प्रो० पल्लवी प्रसाद ने विद्यार्थियों को शिक्षा से रोजगार और उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ना, वित्तीय क्षेत्र के प्रति उनकी समझ विकसित करना, इसके लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जी०जी०ई०एस० संस्थान के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह और अध्यक्ष तरसेम सिंह ने इस सेमिनार को विद्यार्थियों के लिए उनके करियर एवं वित्तीय ज्ञान की दृष्टि से उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।
इस कार्यक्रम में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो० सलीम अहमद का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में एमबीए एवं बीबीए डिपार्टमेंट के प्रो० महावीर प्रसाद, प्रो० परमेश्वर रजक आदि फैकल्टी शामिल हुए।
