

बोकारो। ई एस एल स्टील लिमिटेड ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने निगमित सामाजिक दायित्व के कार्यक्रमों के तहत विभिन्न स्थानों पर कई गतिविधियों का आयोजन किया। इस दौरान शिक्षकों, प्रशिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया, जो बच्चों और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।ं.
प्रोजेक्ट शिक्षा के तहत संचालित 8 लर्निंग रिसोर्स सेंटर और 12 नंदघरों में 900 से अधिक बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाया। बच्चों ने क्विज, चित्रकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने शिक्षकों के प्रति आभार जताया।
ईएसएल स्टील की आर्चरी अकादमी में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। यहां युवा तीरंदाजों ने अपने कोच और मार्गदर्शकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। अकादमी की शुरुआत से अब तक 56 तीरंदाजों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
इस अवसर पर कंपनी के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने काय्रक्रम में कहा कि शिक्षक हमारे बच्चों के भविष्य को बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे सिर्फ पढ़ाते ही नहीं हैं, बल्कि बच्चों को सही दिशा दिखाते हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी शिक्षा और युवाओं के विकास को बहुत महत्व देती है। प्रोजेक्ट शिक्षा और ईएसएल आर्चरी अकादमी के माध्यम से हमारा प्रयास है कि बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के बेहतर अवसर मिलें। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में कुल 930 से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया।
