बिहार। बिहार में शराब बंदी है, लेकिन जो सक्षम लोग हैं उन्हें हलक के नीचे दो घूंट उतार कर सुकून की जिन्दगी नसीब कराने के लिए कई तरह का नेटवर्क लगा हुआ है, जो विभिन्न माध्यमों से कीमती व ब्रांडेड शराब बाहर से लाकर मुहैया करा रहा है और इस सेवा के बदले मंे अपना सर्विस चार्ज लेकर बल्ले बल्ले कर रहा है। नेटवर्क से जुड़े लोगों ने जो तरीका अख्तियार कर रखा है,उसे देखकर आप भी दंग हुए बिना नहीं रह पायेंगेेे। जरा इस मॉडल को देखिये। कैसी मासूमियत दिख रही है।
आप यकीन नहीं करेंगे कि यह शराब तस्करी करनेवाले नेटवर्क की माहिर सदस्य होगी। ट्रेन की एसी फर्स्ट बोगी से यात्रा कर रहीं इस मॉडल का भ्रम पैदा करनेवाली युवती को एक नजर में साधारण नहीं समझा जा सकता। देखकर वह किसी बड़े घर की नजर आती है। उसके मॉडल के होने का भ्रम होता है। लेकिन असलियत खुली तो उसकी फर्स्ट एसी से यात्रा का सच सामने आया और पाया गया कि मासूम सी दिखनेवाली यह लडकी कोई ऐरा गैरा नहीं, बल्कि बिहार की शराब बंदी को मजाक बनाकर शौकिनों को उनकी पसंद की शराब उनके ठिकानों तक पहुंचा कर,उन्हें खुश करतीं थीं और बदले में सेवा शुल्क लेकर खुद भी मस्त होती थी। यह भी खुलासा हुआ कि बिहार में शराब बंदी कानून को ठेंगा दिखाकर उक्त युवती खानदानी तरीके शराब तस्कर है। वह किसी बड़े अन्तरप्रांतीय शराब तस्करी मं संलिप्त नेटवर्क का हिस्सा का हिस्सा बनी हुई थी। लेकिन अब उसकी असलियत खुल गयी और इस मॉडल का भ्रम पैदा करनेवाली लडकी के चेहरे से नकाब हट गया। उसके परिवार के अन्य सदस्य भी इस धंधे में संलिप्त रहे हैं और कई बार जेल जा चुके हैं या अब भी जेल में हैं।
मामला समस्तीपुर में पकड़ में आया। शराब तस्करी का यह हाई फाई तरीका स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (नई दिल्ली – जयनगर) के एसी फर्स्ट कोच में पकड़ में आयी। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का यह नया हाई-फाई तरीका आरपीएफ ने पकड़ा और उस लडकी के फर्स्ट एसी से यात्रा करने का सच खुलकर सामने आ गया है। रेलवे सुरक्षा बल ने समस्तीपुर जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (नई दिल्ली – जयनगर) के एसी फर्स्ट कोच से एक युवती को लाखों रूपये मूल्य के 75 लीटर ब्रांडेड अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है।
पकड़ी गई युवती की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है। वो समस्तीपुर जिले के सिंघिया घाट थाना क्षेत्र के बारी गांव की रहने वाली है। उसके साथ हरियाणा के करनाल निवासी ईशान कुमार भी सफर कर रहा था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों दो बड़े सूटकेस में शराब भरकर दिल्ली से समस्तीपुर ला रहे थे।
जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। नेहा 4 बहनों में सबसे छोटी है। उसकी बहन निशु झा को दरभंगा पुलिस 2 बार शराब तस्करी में जेल भेज चुकी है। पिता पंकज झा पहले जेल जा चुके है। ंबहनोई भी जेल में है। बताया जा रहा है कि उसकी माँ बी थ्री बोगी में थी और नेहा की गिरफ्तारी होते ही बैग लेकर निकल गई।
आरपीएफ को पहले से सूचना थी। ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचते ही आरपीएफ और सीआईबी ने उक्त ट्रेन की एस फर्स्ट कोच को घेरा और जब युवती के बैग को चेक किया तो बैग खोलते ही ब्रांडेड शराब की बोतलें मिलीं। फिलहाल दोनों को जी आर पी थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है कि लाखों की कीमत के इन ब्रांडेड शराब की सप्लाई कहां की जानेवाली थी?
