Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सड़क को लेकर चिन्ता भी स्वागत भी


बोकारो। बोकारो औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों के जीर्णाेद्धार के उठाए गए कदम की सराहना करते हुए एमएसएमई एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष शशि भूषण विश्वकर्मा ने सड़कों के नवीकरण को औद्योगिक क्षेत्र के विकास की दिशा में बहुत बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने के साथ-साथ जहां-जहां जगह है वहां वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था करने की सलाह दी है। उन्होंने बोकारो के उपायुक्त सह बोकारो इंडस्ट्रियल एरिया के रीजनल डायरेक्टर से यह भी अनुरोध किया है कि सड़क की दुर्दशा को और उसके इतिहास को देखते हुए वर्षा के पानी एवं कारखाने के पानी को निकालने की बेहतर व्यवस्था पर भी धन देने की जरूरत है। जब तक ऐसा नहीे होगा तब तक रोड वॉटर लॉगिंग के कारण क्षतिग्रस्त होता रहेगा। उन्होंने वॉटर लॉगिंग पर खास ध्यान देने की भी माग की है। उनका मानना है कि अगर वाटर लॉंिगग पर ध्यान नहीे दिया गया तो सड़क बनकर भी टिकाउ नहीे हो पायेगी। और फिर उसके टूटने ध्वस्त होने से इंकार नहीे यिका जा सकता। उन्होंने अपने स्तर से यह सुझाव भी दिया है कि,अगर सड़क निर्माण के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट नहीं लगती है तो निश्चित रूप से सड़क टूटेगी और जहां टूटेगी फिरदसंक्अ गहराता जायेगा। इसलिए नाली और इलेक्ट्रिक लाइट दोनों को भी सडक के साथ ही लगाया जाए।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai