Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खाद्य संयम दिवस के साथ जैन समाज का आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व

बोकारो। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, चास-बोकारो के तत्वावधान में इस वर्ष भी जैन धर्मावलंबियों का अति पावन पर्युषण महापर्व मंगलवार को खाद्य संयम दिवस के साथ शुरू हो रहा है। चास के पुराना कुलदीप टॉकीज परिसर स्थित मानकचंद छल्लाणी निवास स्थान पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लगातार नौ दिनों तक यह पर्व मनाया जाएगा। आचार्य श्री महाश्रमण जी के आध्यात्मिक निर्देशन में उपासिका शांति गुजरानी एवं निहारिका सिंधी अपने ओजपूर्ण प्रवचनों से लोगों को लाभान्वित करेंगी।इस अध्यात्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा के अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा, मंत्री सुभाष जैन, अंकित, सोनू बांठिया, मानक छल्लाणी, सुरेश बोथरा, सुशील बैद, शांति लाल लोढ़ा आदि ने अपनी शक्ति झोंक दी है। इस महापर्व को लेकर एक बैठक में कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस आशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सुरेश बोथरा ने बताया कि मंगलवार 8 सितंबर को खाद्य संयम दिवस के साथ शुरू होने वाले इस महापर्व की श्रृंखला में बुधवार 9 सितंबर को स्वाध्याय दिवस, गुरुवार 10 सितंबर को सामायिक दिवस, शुक्रवार 11 सितंबर को वाणी संयम दिवस तथा शनिवार 12 सितंबर को व्रत चेतना दिवस मनाया जाएगा। इसके उपरांत रविवार 13 सितंबर को जप दिवस और सोमवार 14 सितंबर को ध्यान दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा। पर्व का मुख्य आकर्षण मंगलवार 15 सितंबर को भगवती संवत्सरी महापर्व के रूप में रहेगा, जबकि बुधवार 16 सितंबर को क्षमापना दिवस के साथ इस आठ दिवसीय आध्यात्मिक महापर्व का औपचारिक समापन होगा।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai