



बोकारो।अपराध और अपराधियों के खिलाफ पूरी शक्ति से लगी बोकारो पुलिस अब न्यायालय में पुख़्ता प्रमाण देकर अपराधियों को सजा दिलाने में भी कामयाब होने लगी है। ऐसे ही एक मामले में जो चास थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ था, में बोकारो के प्रधान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी गुलाम मुस्तफा दलाल को 10 साल के कठोर कारावास की सजा और ₹100000 की जुर्माना की सजा सुनाई है और जुर्माना नहीं देने पर 1 साल की अतिरिक्त सजा सुनाई है। यह मामला 2025 के 9 अप्रैल का है, जब चंदनक्यारी रोड में पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी सफेद रंग की टाटा पिकअप तेजी से आती दिखी। पुलिस ने जांच के लिए उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, जिसे गश्ती दल की मदद से पकड़ा गया और चास थाने में विधिवत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तथ्यों के साथ प्रमाण प्रस्तुत किया जिसके आधार पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को 10 साल की कारावास और ₹100000 के जुर्माना की सजा सुनाई और जुर्माना नहीं अदा करने पर 1 साल के अतिरिक्त कारावास की सजा दी है।
इसे बोकारो पुलिस खासकर चास थाना पुलिस की गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान तथा आरोपी के खिलाफ पूरा तथ्य जुगाड़ने में मिली सफलता का नतीजा माना जा रहा है कि न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ तथ्य पाकर सजा का ऐलान किया।
इधर चास अनुमंडल के पिंडराजोरा थाना से होकर बंगाल से झारखंड में लाकर बड़े पैमाने पर की जा रही शराब की तस्करी के लंबे समय से चल रहे खेल की शिकायत जब आम होने लगी और पुलिस कि भदद पीटने लगी तो पुलिस एक्शन में आई और बंगाल से एक्सयूवी में लादकर लाए जा रहे 1000 से ज्यादा बियर कैन जो अवैध तरीके से लाया जा रहा था को जब्त किया है। किसी खास ब्रांड के नाम वाला 45 कार्टून कैन बियर जबत किया गया है। इस रास्ते से कोयला और लोहे की गाड़ियों के आने जाने की आम शिकायत मिल रही है।
