Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो स्टील प्लांट में ‘सुरक्षा’ का नाटक

बोकारो। सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने व लोगों को सुरक्षा के प्रति हर पल सजग रहने के लिए बीएसएल ने अपनी तरह तरह से कवायद के साथ ही नाटक शुरू किया है। जागरूकता अभियान के हिस्सा बनाए गए नाटक के जरिए जन जागरण किया जा रहा है, लोगों को सजग किया जा रहा है।ऐसा ही बोकारो स्टील प्लांट के कोक ओवन एवं कोल केमिकल (सीओसीसी) विभाग में कार्यस्थल पर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित कार्य पद्धतियों को प्रोत्साहन देकर सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के साथ साथ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। विभाग के कोल टावर-4 की टीम द्वारा एक प्रभावशाली तरीके से ‘सुरक्षा नुक्कड़ नाटक’ प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (संकार्य) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य महाप्रबंधक (सीओसीसी), मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) सहित सीओसीसी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने सुरक्षा नुक्कड़ नाटक का अवलोकन करते हुए टीम द्वारा सुरक्षा जागरूकता के लिए किए गए इस सराहनीय एवं रचनात्मक प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक एवं सहभागी गतिविधियां कर्मचारियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित कार्य व्यवहार को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सीओसीसी विभाग द्वारा सुरक्षा जागरूकता एवं सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सभी कर्मियों से कार्यस्थल पर निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं, मानकों एवं दिशा-निर्देशों का सदैव पालन करने का आह्वान किया।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai