Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो कारखाना के ठेका श्रमिकों को मिलेगा वीडीए, अक्टूबर से प्रभावी होगा नया पारिश्रमिक, बीस हजार होंगे लाभान्वित


बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के ठेका श्रमिको के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्हें वेेरिएबुल डियरनेंस एलाउंसेस वीडीए का भुगतान एक अक्टूबर से प्रभावी हो जायेगा। इससे करीब बीस हजार ठेका श्रमिक जो बोकारो स्टील में कार्यरत हैं, वे लाभान्वित होंगे। बढ़ती महंगाई को आधार बनाकर वीडीए देने की व्यवस्था है। हर साल दो बार इसकी समीक्षा की जाती है और फिर उसके अनुरूप एक्शन लिया जाता है। बोकारो में बढ़े हुआ वीडीए का भुगतान अक्टूबर महीने के दस तारीख तक हर हाल में कर देना है। इसके बाद जो भ्रतान करेंगे उन ठेका कंपनियों के खिलाफ दंडात्मक काररवाई करने का ऐलान किया गया है।
मार्केट के उतार चढ़ाव को देखते हुए वीडीए देने का प्रावधान रहा है। वीडीए का आधार बाजार ही होता है। बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यरत जनरल कैटेगरी के ठेका श्रमिकों में अनस्कील्ड श्रमिक को रोजाना 550, सेमी स्कील्ड 577 रुपये और स्कील्ड लेबर को 759 रुपये तथा सुपर स्कील्ड लेबर को 875 रुपये का भुगतान किया जाता है। अब यह बढ़कर क्रमशः प्रतिदिन की दर से रूपये 938, 973, 1170 व 1316 हो जायेगा।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai