Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो में डिजाइन एवं इंजीनियरिंग विशेषज्ञों की दो दिवसीय एलइओ कार्यशाला


बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के टेक्निकल सेल विभाग द्वारा डिजाइन एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान, अनुभव एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान तथा आपसी सीख को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय एलइओ कार्यशाला का आयेाजन हुआ जिसमें सेल की विभिन्न इकाइयों जैसे भिलाई स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, आईआईएससीओ, ईस्को स्टील प्लांट एवं बोकारो स्टील प्लांट के डिजाइन एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ एवं प्रतिनिधि शामिल हैं।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल सेल) ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डिजाइन एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को अपनाने तथा सेल की विभिन्न इकाइयों के बीच तकनीकी ज्ञान एवं अनुभवों के प्रभावी आदान-प्रदान की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण), मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं), मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी), मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स) सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने ऐसी कार्यशालाओं की उपयोगिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सेल की विभिन्न इकाइयों में उपलब्ध सामूहिक तकनीकी विशेषज्ञता का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न संयंत्रों के विशेषज्ञों के बीच नियमित संवाद तथा तकनीकी अनुभवों एवं कार्यप्रणालियों का साझा किया जाना व्यावहारिक, प्रभावी एवं नवोन्मेषी इंजीनियरिंग समाधानों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने डिजाइन एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए आपसी सीख, ज्ञान-साझाकरण एवं तकनीकी सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता भी रेखांकित की।
कार्यशाला के दौरान सेल की विभिन्न इकाइयों में अपनाई जा रही डिजाइन एवं इंजीनियरिंग कार्यप्रणालियों,तकनीकी चुनौतियों तथा उनके प्रभावी समाधानों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।
टेक्निकल सेल विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यशाला सेल की विभिन्न इकाइयों के बीच “लर्न, शेयर एंड कोलैबोरेट अर्थात “सीखें, साझा करें और सहयोग करें” की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यशाला के दौरान साझा किए गए अनुभवों, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों एवं तकनीकी समाधानों का उपयोग डिजाइन एवं इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं में सुधार, तकनीकी दक्षता में वृद्धि तथा संयंत्रों की परिचालन एवं कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने में किया जा सकेगा।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai